ऑटो न्यूज़

अक्टूबर में इन 6 और 7-सीटर कारों का रहा जलवा, Maruti Ertiga बनी नंबर-1

अगर आप भी एक नई 6-7 सीटर कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आपको जानना चाहिए कि बीते महीने कौन-सी कार को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

Image

बीते महीने इन 6-7 सीटर कारों का रहा जलवा (AI Generated Image)

भारत में 6-7-सीटर कारों की मांग लगातार बनी हुई है। खासकर बड़ी फैमिली के लिए ग्राहक ऐसी कारों को पसंद करते हैं, जिनमें ज्यादा स्पेस के साथ आरामदायक सफर का ऑप्शन मिले। अक्टूबर में भी इस सेगमेंट की बिक्री में सालाना आधार पर 8.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान कुल 1.08 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि अक्टूबर 2025 में यह आंकड़ा 99,571 यूनिट्स था। इस बार Maruti Suzuki Ertiga ने सबसे ज्यादा बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया। आइए जानते हैं अक्टूबर में किन-किन कारों का जलवा रहा-

Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga अक्टूबर 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 6 और 7-सीटर कार रही। इसकी कुल 20,641 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 20,087 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस तरह कार की बिक्री में 2.8 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। सेगमेंट में इसकी हिस्सेदारी 19.1 फीसदी रही।

Mahindra Scorpio

Mahindra Scorpio रेंज, जिसमें Scorpio-N और Scorpio Classic शामिल हैं, दूसरे स्थान पर रही। अक्टूबर में इसकी 19,353 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 17,880 यूनिट्स था। इस तरह बिक्री में 8.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

Mahindra Bolero

Mahindra Bolero ने 12,348 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। हालांकि, पिछले साल अक्टूबर में इसकी 14,343 यूनिट्स बिकी थीं। ऐसे में इसकी बिक्री में 13.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Mahindra XUV 7XO

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर Mahindra XUV 7XO रही। अक्टूबर 2026 में इसकी 10,254 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि अक्टूबर 2025 में 10,139 यूनिट्स बिकी थीं। सालाना आधार पर इसमें 1.1 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी हुई।

Toyota Innova Range

Toyota Innova Crysta और Innova Hycross को मिलाकर बनी Innova रेंज पांचवें स्थान पर रही। इसकी कुल 9,441 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल के 11,089 यूनिट्स के मुकाबले बिक्री 14.9 फीसदी कम रही।

Kia Carens और Clavis

Kia Carens और Clavis की संयुक्त बिक्री 6,918 यूनिट्स रही। पिछले साल अक्टूबर में इनकी 8,779 यूनिट्स बिकी थीं। इस तरह बिक्री में 21.2 फीसदी की गिरावट आई।

Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S ने 4,865 यूनिट्स की बिक्री के साथ सातवां स्थान हासिल किया। यह कंपनी की पहली तीन-रो वाली इलेक्ट्रिक कार है।

Toyota Fortuner

Toyota Fortuner की 3,976 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल की 2,920 यूनिट्स के मुकाबले इसमें 36.2 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी दर्ज हुई।

Maruti Suzuki XL6

Maruti Suzuki XL6 ने 3,785 यूनिट्स की बिक्री के साथ नौवां स्थान हासिल किया। इसकी बिक्री सालाना आधार पर 4.8 फीसदी बढ़ी।

Toyota Rumion

Toyota Rumion 2,784 यूनिट्स की बिक्री के साथ दसवें स्थान पर रही। पिछले साल के 3,075 यूनिट्स के मुकाबले इसकी बिक्री में 9.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article