ऑटो न्यूज़

इस शानदार जीप के सामने घुटने टेक देंगी सभी गाड़ियां, भारत में शुरू हुई बुकिंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 8, 2022, 03:20 PM IST

Jeep ने 5वीं जनरेशन Grand Cherokee के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है जिसे भारत में बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा. कंपनी की ये चौथी कार है जिसका उत्पादन देश में किया जा रहा है. ये लग्जरी SUV लुक और फीचर्स में जोरदार है.

Image

जीप ग्रैंड चिरोकी कंपनी की चौथी गाड़ी है जिसका उत्पादन भारत में शुरू हो चुका है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जीप ग्रैंड चिरोकी की बुकिंग शुरू
  • पांचवी जनरेशन की लग्जरी SUV
  • शानदार लुक और फीचर्स से लैस

New Jeep Grand Cherokee India: जीप इंडिया ने पांचवी जनरेशन ग्रैंड चिरोकी SUV की प्री-बुकिंग्स भारत में शुरू करने का ऐलान कर दिया है. इस शानदार SUV को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या देशभर की चुनिंदा जीप डीलरशिप के माध्यम से बुक किया जा सकता है. इसी महीने के अंत तक इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी और तब से ही इसे शोरूम में डिस्प्ले कर दिया जाएगा. जीप ग्रैंड चिरोकी कंपनी की चौथी गाड़ी है जिसका उत्पादन भारत में शुरू हो चुका है. पूरी तरह नए आर्किटैक्चर पर बनी ये लग्जरी SUV नई तकनीक और फीचर्स के साथ आई है.

ADAS से लैस है नई SUV

जीप ग्रैंड चिरोकी की नई जनरेशन के साथ एडवांस्ड ड्राइवर्स असिस्टेंट सिटस्म यानी ADAS दिया गया है. इस सिस्टम के अंतर्गत SUV को फुल स्पीड फॉर्वर्ड कोलिजन वार्निंग, पेडिस्ट्रियन इमरजेंसी ब्रेकिंग, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल के साथ स्टॉप एंड गो, ब्लाइंड स्पॉट और क्रॉस पाथ डिटेक्शन, पेसिव पेडिस्ट्रियन प्रोटेक्शन, ड्राउजी ड्राइवर डिटेक्शन, एक्टिव लेन मैनेजमेंट सिस्टम और इंटरसेक्शन कोलिजन असिस्ट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. बाकी सेफ्टी फीचर्स में 3 पॉइंट सीटबेल्ट और ऑक्युपेंट डिटेक्शन शामिल है.

केबिन में मिले जोरदार फीचर्स

नई जनरेशन ग्रैंड चिरोकी के साथ पतली एचवीएसी वेंट्स, दोबारा अलाइन किया गया सेंटर स्टेक और गेश्चर ड्राइवर एक्सेसेबिलिटी के लिए कम्फर्ट एंट्री फीचर दिया गया है. इसके अलावा केबिन में 10.25-इंच इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर पैनल के साथ सेगमेंट में पहली बार लि 10.25-इंच पैसेंजर इंट्रेक्टिव डिस्प्ले शामिल हैं. SUV को पर्फोरेटेड प्रीमियम केप्री लेदर सीट्स दी गई हैं. कंपनी ने ऑफ-रोडिंग के लिहाज से नई ग्रैंड चिरोकी की पांचवीं जनरेशन के साथ क्वाड्रा ट्रैक 4 व्हील ड्राइव सिस्टम दिया है जो सेलेक्ट टेरेन ट्रैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम के साथ आता है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article