ऑटो न्यूज़

जल्द लॉन्च होगी धांसू रेंज वाली एक और सस्ती इलेक्ट्रिक कार, फीचर्स महंगी गाड़ी वाले

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 9, 2022, 02:12 PM IST

Citroen India C3 हैचबैक के बाद जल्द मार्केट में नई Electric Car लाने वाली है जिसे संभावितः Auto Expo 2202 में पेश किया जाएगा. कंपनी भारत में नई C3 Electric Hatchback को अप्रैल 2023 तक लॉन्च करेगी एसा अनुमान है.

Image

सिट्रॉएन इंडिया संभवतः Auto Expo 2202 में नई सी3 इलेक्ट्रिक से पर्दा हटाने वाली है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द लॉन्च होगी सिट्रॉएन सी3 इलेक्ट्रिक
  • कॉमन मॉड्युलर प्लेटफॉर्म पर है आधारित
  • अप्रैल 2023 तक लॉन्च होने का अनुमान

Citroen C3 Electric: सिट्रॉएन इंडिया ने कुछ महीने पहले ही नई सी3 हैचबैक लॉन्च की है जो कंपनी की देश में सबसे छोटी और सस्ती कार है. ये नया मॉडल नए कॉमन मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है जो भारी मात्रा में घरेलू पुर्जों से बना है. सीएमपी यानी कॉमन मॉड्युलर प्लेटफॉर्म पर कई तरह के वाहन तैयार किए जा सकते हैं जिनमें इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल हैं. सिट्रॉएन अब बहुत जल्द मार्केट में नई इलेक्ट्रिक कार लाने वाली है जो सी3 हैचबैक पर आधारित होगी. ताजा मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि सिट्रॉएन इंडिया संभवतः Auto Expo 2202 में नई सी3 इलेक्ट्रिक से पर्दा हटाने वाली है.

मिलेगी 362 किमी तक रेंज!

सीएमपी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल यूरोप की पूजो ई-208 में किया जा रहा है जिसके साथ 50 किलोवाट-आवर बैटरी पैक दिया गया है. इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर ये बैटरी पैक 136 पीएस ताकत और 260 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में पूजो ई-208 को 362 किमी तक चलाया जा सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि नई सिट्रॉएन सी3 इलेक्ट्रिक के साथ भी यही बैटरी पैक दिया जा सकता है. सी3 इलेक्ट्रि को कई बैटरी पैक विकल्प दिए जा सकते हैं. इसके अलावा कंपनी 300 किमी रेंज वाला बैटरी पैक एंट्री लेवल कार के साथ दिया जा सकता है.

क्या होगी कार की अनुमानित कीमत

अनुमान है कि सिट्रॉएन सी3 इलेक्ट्रिक स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम होगी. इसके साथ ऑटोमैटिक एसी, रियर वाइपर और वॉशर, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम, रियर डीफॉगर और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. कंपनी इसके साथ ईवी के लिए खास बदलाव करने वाली है. अनुमान लगाया जा रहा है कि नई सी3 इलेक्ट्रिक को अप्रैल 2023 में लॉन्च किया जाएगा और इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत करीब 13 लाख रुपये के इर्द-गिर्द होगी. भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला टाटा टिगोर ईवी और आगामी किफायती एमजी इलेक्ट्रिक कार से होगा.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article