दुनिया

World Hindi Conference 2023: फिजी पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, 15 फरवरी को करेंगे विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 14, 2023, 03:59 PM IST

World Hindi Conference 2023: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की फिजी यात्रा एक तरह से काफी खास है। पिछले साल दिसंबर में फिजी में एक नई गठबंधन सरकार ने सत्ता संभाली है, इसके बाद किसी भारतीय नेता का यह पहला दौरा है। इस दौरान दोनों देशों के बीच के संबंधों को आगे बढ़ाने पर भी बात की जाएगी।

Image

विश्व हिंदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए फिजी पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर

Photo : Twitter

World Hindi Conference 2023: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर फिजी के दौरे पर हैं। इस दौरान वो विश्व हिंदी सम्मेलन 2023 के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही दोनों देशों के बीच के संबंधों को आगे बढ़ाने पर भी बात होगी।

विदेश मंत्री एस जयशंकर और फिजी के प्रधानमंत्री सित्विनी राबुका बुधवार को फिजी के नांदी में 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। फिजी पहुंचे पर एस जयशंकर ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। एस जयशंकर ने कहा- "बूला और नमस्ते फ़िजी। 12वें विश्वहिन्दीसम्मेलन कल से नांदी में आयोजित किया जाएगा।फ़िजी के शिक्षा मंत्री राद्रांद्रों द्वारा स्वागत के लिए धन्यवाद। विश्व भर से यहां आए हिन्दी प्रेमियों से मिलने के लिए उत्सुक हूं।"

इससे पहले विदेश मंत्रालय के पूर्व सचिव सौरभ कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस दौरे की जानकारी देते हुए कहा था कि जयशंकर का फिजी नेतृत्व के विभिन्न वर्गों के साथ बैठकें करने और प्रधानमंत्री राबुका से मुलाकात करने का भी कार्यक्रम है।

जयशंकर की फिजी यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि पिछले साल दिसंबर में यहां नई गठबंधन सरकार के सत्ता संभालने के बाद किसी भारतीय नेता की यह पहली यात्रा है। श्री जयशंकर के अलावा, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी भी 15 से 17 फरवरी तक आयोजित होने वाले विश्व हिंदी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन का मुख्य विषय 'हिंदी: फ्रॉम ट्रेडिशनल नॉलेज टू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' है। सम्मेलन के लिए हिंदी विद्वानों और अधिकारियों का 270 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल फिजी की यात्रा करेगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article