दुनिया

रूस-यूक्रेन के बीच नहीं करा पाए सुलह तो पुतिन को उकसाने लगे ट्रंप, बोले- ...एक हफ्ते में जीत लेना चाहिए था युद्ध

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं बहुत निराश हूं, क्योंकि पुतिन और मेरे बीच बहुत अच्छे संबंध थे। शायद अब भी हैं। मुझे नहीं पता कि वह इस युद्ध को क्यों जारी रखे हुए हैं। दरअसल, रूस-यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से युद्ध छिड़ा हुआ है और थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हालांकि, शांति वार्ताओं के जरिए युद्ध को रोकने की कोशिशें भी हुईं, जो बेअसर रहीं।

Image

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (बाएं) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं) (फाइल फोटो: AP)

Photo : AP

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बढ़िया संबंध होने की दुहाई दी। साथ ही उन्हें भड़काने की भी कोशिश की। ट्रंप ने कहा कि वह (पुतिन) 4 साल से चल रहे उस युद्ध में जा रहे हैं जिसे उन्हें एक हफ्ते में जीत लेना चाहिए था... उन्होंने लगभग डेढ़ लाख सैनिक खो दिए हैं। दरअसल, रूस-यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से युद्ध छिड़ा हुआ है और थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हालांकि, शांति वार्ताओं के जरिए युद्ध को रोकने की कोशिशें भी हुईं, जो बेअसर रहीं।

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

ट्रंप ने कहा कि उन्हें पुतिन ने बहुत निराश किया है और मुझे नहीं पता कि वह इस युद्ध को क्यों जारी रखे हुए हैं। ट्रंप ने कहा, ''...मैं बहुत निराश हूं, क्योंकि पुतिन और मेरे बीच बहुत अच्छे संबंध थे। शायद अब भी हैं। मुझे नहीं पता कि वह इस युद्ध को क्यों जारी रखे हुए हैं। यह युद्ध उनके लिए बहुत बुरा रहा है। वह 4 साल से चल रहे उस युद्ध में जा रहे हैं जिसे उन्हें एक हफ्ते में जीत लेना चाहिए था... उन्होंने लगभग डेढ़ लाख सैनिक खो दिए हैं... यह एक भयानक युद्ध है।''

उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से मौतों के मामले में यह सबसे बड़ी घटना है। यह किसी भी युद्ध से बड़ी है। मैंने उनमें से आठ का निपटारा किया है। मौतों के मामले में सबसे बड़ी घटना यही है। मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान में भी बहुत संभावनाएं थीं। हमने उसमें बहुत अच्छा काम किया, लेकिन उन्हें इस युद्ध को पूरी तरह से सुलझाना होगा..."

ट्रंप ने हमास को भी चेताया

इसी दौरान ट्रंप ने हमास को हथियार त्यागने की एक बार से चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वे निरस्त्र करने जा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने कहा था कि वे निरस्त्र करेंगे और अगर वे निरस्त्र नहीं करते हैं तो हम उन्हें निरस्त्र कर देंगे... यह जल्दी और शायद हिंसक तरीके से होगा, लेकिन वे निरस्त्र करेंगे..."

टैरिफ को लेकर क्या कुछ बोले ट्रंप

साथ ही ट्रंप ने कहा कि मैंने उन सभी से कहा जो BRICS में शामिल होना चाहते हैं, कोई बात नहीं, लेकिन हम आपके देश पर टैरिफ लगाएंगे। सब बाहर हो गए। वे सब BRICS से बाहर हो रहे हैं। BRICS डॉलर पर हमला था और मैंने कहा अगर आप यह खेल खेलना चाहते हैं तो मैं अमेरिका में आने वाले आपके सभी उत्पादों पर टैरिफ लगा दूंगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article