दुनिया

जापान के सकुराजिमा ज्वालामुखी में जोरदार विस्फोट, 1,200 मीटर ऊपर उठा राख का गुबार

Japan Volcano Eruption: जापान के कागोशिमा प्रांत में स्थित सकुराजिमा ज्वालामुखी में जोरदार विस्फोट हुआ। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, विस्फोट स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:35 बजे हुआ।

Image

जापान में सकुराजिमा ज्वालामुखी में जोरदार विस्फोट

Photo : Times Now Digital

Japan Volcano Eruption: जापान के कागोशिमा प्रांत में स्थित सकुराजिमा ज्वालामुखी में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद राख का विशाल गुबार क्रेटर से लगभग 3,940 फीट (1,200 मीटर) ऊपर तक पहुंच गया।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, विस्फोट स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:35 बजे हुआ। इसके बाद ज्वालामुखी से निकली राख दक्षिण-पूर्व दिशा में फैलने लगी। इस घटना ने एक बार फिर प्रकृति की विनाशकारी शक्ति का एहसास करा दिया है। ज्वालामुखी विस्फोट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं।

इससे पहले, फिलीपींस में ज्वालामुखी फटा था जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया था। फिलीपींस के मेयोन ज्वालामुखी के फटने के तत्काल बाद प्रशासन ने नागरिकों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी थी। इस ज्वालामुखी की उठ रही राख को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सका था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article