क्रिकेट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में हुई 22 साल के बैटर की एंट्री

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए चोटिल जैकब बैथेल की जगह 22 साल के युवा बल्लेबाज को टीम में शामिल किया है। जानिए कौन है वो बल्लेबाज, कैसा रहा है करियर?

Image

बेन मैकिनी (फोटो क्रेडिट @TheBarmyArmy X)

लंदन: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम में 22 साल के उभरते बल्लेबाज बेन मैकिनी को शामिल किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज जैकब बैथेल के घुटने की सर्जरी की वजह से सीरीज से बाहर होने के बाद मैकिनी को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। तीन साल से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल रहे मैकिनी पर चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है।

कौन हैं बेन मैकिनी

बाएं हाथ के बल्लेबाज मैकिनी ने मैकिनी ने दक्षिण अफ्रीका में साल 2023-24 में आयोजित अंडर-19 विश्व कप में इंग्लैंड की कप्तानी की थी। इससे पहले अप्रैल में उन्होंने डरहम की ओर से ससेक्स के खिलाफ अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू भी किया था। साल 2024 में महज 19 साल की उम्र में काउंटी क्रिकेट में पहला शतक जड़कर अपनी पहचान बनाई। इसके बाद उस सीजन में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंग्लैंड लॉयंस के लिए उन्होंने 110 रन की पारी खेली थी। 22 वर्षीय बेन मैकिनी अबतक खेले 40 प्रथम श्रेणी मैच की 67 पारी में 37.92 के औसत से 2389 रन बनाए हैं। इसमें 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। 244 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 17 दिसंबर, 2026 को जोहान्सबर्ग में होगा। इसके बाद दोनों टीमें 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट में एक दूसरे से सेंचुरियन में भिड़ेंगी। सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 3 जनवरी, 2027 से केपटाउन में खेला जाएगा। जो रूट की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की संभावना खत्म हो गई है। ऐसे में उसकी नजर डिफेंडिंग चैंपियन दक्षिण अफ्रीका के समीकरण बिगाड़ने पर होगी।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम(अपडेटेड)

जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, हैरी ब्रूक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, बेन मैकिनी, लियाम पैटरसन-व्हाइट, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टंग।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article