दुनिया

Terrorist Attack: बुर्किना फासो में कैथोलिक चर्च पर आतंकवादी हमला, 15 लोगों की मौत

Terrorist Attack: उत्तरी बुर्किना फासो में रविवार की प्रार्थना सभा के दौरान एक कैथोलिक चर्च पर हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हमले को लेकर किसी समहू ने जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

बुर्किना फासो में चर्च पर हुए आतंकवादी हमले में 15 लोगों की जान गई

Terrorist Attack: बुर्किना फासो के एक गांव में रविवार को हुए हमले में कम से कम 15 कैथोलिक धर्मावलंबी की मौत हो गई। गिरजाघर के अधिकारियों ने बताया कि देश के संघर्ष प्रभावित उत्तरी क्षेत्र में प्रार्थना के लिए एकत्रित हुए धर्मावलंबियों पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। डोरी के कैथोलिक डायोसिस के विकार-जनरल एबॉट ज्यां-पियरे सावाडोगो द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, एस्साकेन गांव में हुई गोलीबारी एक आतंकवादी हमला था जिसमें कैथोलिक धर्मावलंबियों में से 12 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

किसी आतंकी समूह ने नहीं ली जिम्मेदारी

हमले को लेकर किसी समहू ने जिम्मेदारी नहीं ली है और इसके बारे अधिक जानकारी नहीं दी गई। हमले को लेकर संदेह जिहादियों पर गया है जिन्होंने अक्सर दूरदराज के समुदायों और सुरक्षा बलों पर हमला किया है। उन्होंने यह हमले विशेषकर उत्तरी क्षेत्र में किए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article