दुनिया

Russia Ukraine War: अब 'नए मिशन' पर रूसी सैनिक, जिन इलाकों में थी शांति अब वहां पुतिन बरसाने लगे मिसाइल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 17, 2022, 10:32 PM IST

Russia Ukraine War: रूस ने एक महीने से अधिक समय के बाद यूक्रेनी शहरों पर मिसाइल हमलों में तेजी लाई है। इन हमलों ने देश के कई क्षेत्रों में बिजली के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है। जिससे सात मिलियन से अधिक यूक्रेनियन बिजली संकट का सामना कर रहे हैं।

Image

रूस के हमले से तबाह हो रहे यूक्रेन के शहर (फोटो- AP)

Russia Ukraine War: रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन पर मिसाइल हमलों में तेजी लाना शुरू कर दिया है। रूस अब उन इलाकों पर भी मिसाइलों से अटैक करने लगा है, जहां पर हमले करना उसने काफी दिन पहले छोड़ दिया था। रूसी सैनिक अब नए मिशन के तहत नए इलाकों में मिसाइलों को दाग रहे हैं।

एपी के अनुसार रूस अब यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा पर मिसाइल से अटैक कर रहा है। वहां के क्षेत्रीय गवर्नर मकसिम मरचेंको ने बताया कि गुरुवार को कई हफ्तों में पहली बार ओडेसा में रूसी मिसाइल से हमला हुआ है। मार्चेंको ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के बुनियादी ढांचे पर हमला किया है। इन हमलों में बिजली के संयत्रों को निशाना बनाया जा रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि निप्रो में भी कई विस्फोटों की सूचना मिली है। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख किरिलो टिमोचेंको ने एपी को बताया कि हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया और दो बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस बीच, पोल्टावा, खार्किव, खमेलनित्सकी और रिव्ने क्षेत्रों के अधिकारियों ने निवासियों से बम शेल्टरों में रहने की अपील की है। क्योंकि इन जगहों पर मिसाइल हमले लगातार जारी हैं।

रूस हाल के दिनों में हमलों में कई बदलाव करते हुए दिखा है। कुछ कब्जा किए गए शहरों से भी रूसी सैनिक निकल चुके हैं। खेरसॉन में तबाही मचाने के बाद अब रूसी सैनिक वहां से निकल चुके हैं। शहर पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। रूसी सैनिक के यहां से जाने के बाद यूक्रेन काफी खुश हुआ था कि रूस अपनी हार मान रहा है, लेकिन अब नए हमलों से ये साफ होने लगा है कि रूस बर्बाद कर चुके शहर को छोड़कर अब नए शहरों पर अपना ध्यान फोकस कर रहा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article