दुनिया

यूक्रेन के कब्जे से रूस ने छुड़ाए अपने सैनिक, अब जेलेंस्की के सामने कितनी चुनौती

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 10:29 PM IST

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। कभी यूक्रेन अपनी कामयाबी का दावा कर रहा है तो रूस हर एक दिन घातक हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है। इन सबके बीच रूस ने अपने उन सैनिकों को छुड़ा लिया है जो यूक्रेन के कब्जे में थे।

रूस ने यूक्रेन कब्जे से अपने सैनिकों को छुड़ा लिया है। Chkalovsky हवाई अड्डे पर रुसी सैनिकों ने अपने परिवार से मुलाकात की। बता दें कि रुसी सैनिकों को यूक्रेन ने बंदी बनाकर रखा था। बताया जा रहा है कि रूस ने अपने बंदी बनाए सैनिकों को चाकलोस्की हवाई अड्डे पर पहुंचा दिया है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग में रूसी सैनिकों के बंधक बनाए जाने की खबर समय समय पर आती रही है। बृहस्पतिवार की रात अपने संबोधन में जेलेंस्की ने कहा कि देश में करीब 45 लाख लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। कीव के मेयर विताली क्लिश्को का कहना है कि शुक्रवार को राजधानी कीव में 4,50,000 अपार्टमेंट में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही थी।मेयर ने टेलीग्राम पर लिखा है कि वो राजधानी के सभी निवासियों से अपील करते हैं कि जितना संभव हो बिजली की बचत करें क्योंकि हालात गंभीर बने हुए हैं। सरकारी बिजली कंपनी ‘यूक्रेनेर्गो’ ने शुक्रवार को बताया कि पूरे कीव में आपात बिजली कटौती की जाएगी।रूस ने हाल के सप्ताहों में यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। जेलेंस्की ने अपने संबोधन में ऊर्जा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की रणनीति को कमजोरी का संकेत बताया।उन्होंने कहा कि यह तथ्य कि रूस ऊर्जा आतंकवाद का रास्ता अपना रहा है, हमारे दुश्मन की कमजोरी दिखाता है। राष्ट्रपति ने कहा कि वे युद्धक्षेत्र में यूक्रेन को नहीं हरा सकते हैं इसलिए हमारे लोगों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article