दुनिया

भारत के समर्थन में पाकिस्तान का दोस्त तुर्किये, बोले एर्दोआन- अगर इंडिया बनता है सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य तो होगा गर्व

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 11, 2023, 06:44 AM IST

UNSC Permanent Member तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में भारत का समर्थन किया करते हुए कहा कि दुनिया 'पांच से बड़ी' है।

Image

पीएम मोदी के साथ तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन (फोटो- @PMO)

UNSC Permanent Member: पाकिस्तान के सबसे अहम दोस्तों में से एक तुर्किये ने भारत को लेकर ऐसी बात कह दी है, जो इस्लामाबाद के साथ-साथ बीजिंग को भी नागवार गुजरेगी। चीन और पाकिस्तान जो कभी नहीं चाहते हैं, उसपर अब तुर्की ने भारत के पक्ष में बयान दे दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की वकालत की है। इस बयान को भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है।

अमेरिका के बाद अब तुर्किये का समर्थन

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में भारत का समर्थन किया करते हुए कहा कि दुनिया 'पांच से बड़ी' है। उनकी यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन द्वारा स्थायी सदस्य के रूप में भारत के साथ यूएनएससी में सुधार के लिए अपने समर्थन की पुष्टि करने के कुछ ही घंटों बाद आई।

क्या कहा तुर्किये ने

एर्दोआन ने कहा कि सभी गैर-पी5 सदस्यों को बारी-बारी से सुरक्षा परिषद का सदस्य बनने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने एक रोटेशन सिस्टम की भी बात कही, जिससे सभी 195 सदस्य देश संभावित रूप से सदस्य बन सकेंगे। पी5 या सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों - चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका - के संदर्भ में तुर्किये के राष्ट्रपति ने कहा- "दुनिया पांच से कहीं बड़ी है। हमें गर्व होगा अगर भारत जैसा देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बन जाए।"

ब्राजील भी भारत के पक्ष में

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा ने भी रविवार को एक संबोधन के दौरान इस विषय पर बात की थी। उन्होंने उभरती अर्थव्यवस्थाओं के हितों के विषयों को आवाज देने के लिए भारत की सराहना की और तर्क दिया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को स्थायी और गैर-स्थायी सदस्यों के रूप में नए विकासशील देशों की आवश्यकता है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article