देश

G-20 Summit: पीएम मोदी-शेख मोहम्मद की मुलाकात से तिलमिलाया Pakistan!-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 10, 2023, 05:23 PM IST

जी20 शिखर सम्मेलन के बाद सऊदी के क्राउन प्रिंस 11 सितंबर से भारत का राजकीय दौरा करेंगे, विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी गई है, विदेश मंत्रालय के अनुसार, मोहम्मद बिन सलमान 9 और 10 को जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद भारत का राजकीय दौरा करेंगे।

G-20 Summit: दिल्ली में G-20 सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन,ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत कई अरब और मुस्लिम देशों के नेता पहुंचे, अबतक आपने देखा कि किस तरह सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और बाकी मुस्लिम देशों के नेताओं का भारत में जी-20 सम्मेलन के दौरान गर्मजोशी से स्वागत हुआ इस सबके बीच एक और बेहद अहम तस्वीर सामने आई और वो तस्वीर है UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की, देखिये किस तरह शेख मोहम्मद बिन जायद मोदी से गले मिले और कितनी गर्मजोशी के साथ दोनों की मुलाकात हुई।

जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी दिल्ली आए बताया जा रहा है कि इस सम्मेलन में शामिल होने के एक दिन बाद भी भारत में मौजूद रहेंगे जिससे दुनिया भर में ये साफ मैसेज जाएगा कि भारत और सऊदी अरब के बीच मौजूदा संबंध कितने बेहतर हैं।

PM मोदी और मोहम्मद बिन सलमान के इससे पहले जून में फोन पर बातचीत हुई थी, जब दोनों कनेक्टिविटी, ऊर्जा, रक्षा, व्यापार और निवेश में संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर बातचीत की थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article