वायरल न्यूज़

Video: पुलिस अधिकारी बनने के बाद महिला ने अपने पिता को पहनाई कैप, मासूम बेटी की जलन ने कर दिया पूरा सीन वायरल

पासिंग परेड़ के दौरान एक महिला ने अपनी कैप सबसे पहले अपने पिता को पहनाई तो साथ में खड़ी छोटी बच्ची रोने लगी। बच्ची का यह मासूम रिएक्शन इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

मां-बेटी का यह वीडियो हुआ वायरल (X/@satishshar1)

सोशल मीडिया पर एक बेहद ही प्यारा वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। इस वीडियो में एक महिला अपने सपने को पूरा करते हुए पुलिस अधिकारी बनती है और पहली बार अपनी कैप पहनती है। इस खास मौके पर उसके परिवार से उसके पति और उसकी बेटी वहां पासिंग परेड में मौजूद थे। ऐसे में जब पासिंग परेड खत्म होती है तो वह महिला अपने परिवार के पास आती है और अपनी कैप को सबसे पहले अपने पति के माथे पर रख देती है। यह देख वहां मौजूद महिला की वह छोटी बच्ची को जलन होती है और वह रोने लगती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

बच्ची की क्यूट नाराजगी ने जीता लोगों का दिल

बच्ची को इस बात की बहुत उम्मीद थी कि उसकी मम्मी सबसे पहले उसे अपनी टोपी पहनाएंगी लेकिन यहां हुआ ठीक इसके उलट और बच्ची की मां ने उसके पिता को अपनी कैप पहना दी, जिससे बच्ची के अरमान टूट गए और वह दुखी होकर रोने लगी। वीडियो में आप साफतौर पर देख सकते हैं कि महिला की छोटी बेटी अपनी मां को देखकर थोड़ा नाराज और जलन भरा रिएक्शन देती है। वह अपनी मां को खुद के अलावा किसी और के साथ यह खास पल शेयर करते हुए देख रही थी, ऐसे में बच्ची की नाराजगी तो बनती है। वायरल वीडियो (Viral Video) में बच्ची की यह क्यूट नाराजगी सबका दिल जीत लेती है।

वीडियो पर लोगों ने जमकर बरसाया अपना प्यार

इस प्यारे से वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @satishshar1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसे पल ही जिंदगी को खूबसूरत बनाते हैं।" दूसरे ने लिखा, "यह वीडियो देख दिल खुश हो गया।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article