वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है, जिसमें 73 साल की एक महिला अपने जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा करते दिख रही है। महिला का सपना था कि वह आसमान में उड़े, यानी स्काइडाइविंग करने का। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम (Instagram) पर महिला की बेटी रूपाली जनबंधु (Rupali Janbandhu) ने अपने अकाउंट
@nofussfitness_rup शेयर किया है।
बेटी ने किया मां का सपना पूरा
वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि 73 साल की महिला स्काइडाइविंग के लिए तैयार होती नजर आ रही है। स्काईडाइविंग से पहले महिला ने जंपसूट पहना और फिर चेहरे पर हल्की घबराहट और उत्साह के साथ आसमान से छलांग लगाने निकल पड़ी। इसके बाद महिला अपने इंस्ट्रक्टर के साथ विमान में चढ़ती हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:
महिला का पूरा हुआ सपना
जैसे ही विमान आसमान में पहुंचता है, असली मजा तब शुरू होता है। अब बारी थी विमान से नीचे छलांग लगाने की, महिला इंस्ट्रक्टर के साथ विमान से छलांग लगाती है, इस दौरान उसके चेहरे पर डर नहीं बल्कि साफतौर पर खुशी नजर आ रही है। वह अपना हाथ फैलाकर हवा में उड़ने का आनंद लेती दिख रही है। नीचे का खूबसूरत नजारा और हवा का तेज बहाव सब कुछ महिला के लिए एक यादगार अनुभव बन जाता है। अंत में लैंडिंग के बाद भी महिला के चेहरे की मुस्कान देखकर यह लग रहा था कि जैसे उन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा सपना पूरा कर लिया है।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो (Video) को शेयर करते हुए महिला की बेटी ने लिखा, "73 में उड़ने के लिए फिट, तुम पर गर्व है मां।” वीडियो के वायरल होते ही लोग भावुक हो गए और इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी देने लगे। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "उम्र सिर्फ एक नंबर है।" दूसरे ने लिखा, "ऐसा जज्बा हर किसी में होना चाहिए।" तीसरे ने लिखा, "हमें भी अपने माता-पिता के सपने पूरे करने चाहिए।" ऐसे ही तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया और कहा कि यह वीडियो उन्हें अपने माता-पिता के अधूरे सपनों के बारे में सोचने पर मजबूर करता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
