वायरल न्यूज़

VIDEO: आईफोन की दीवानगी! मां-बाप ने नहीं दिलाया फोन तो हाईटेंशन टावर पर जा चढ़ा युवक, मचा हड़कंप

Viral Video: हरियाणा के मेवात में माता-पिता द्वारा आईफोन न दिलाए जाने से नाराज होकर युवक ने खतरनाक कदम उठाते हुए हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया।गनीमत यह रही कि बिजली का टावर अधूरा था और उस पर तार नहीं लगे थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस पूरे मामले का वीडयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

आईफोन के चक्कर में टावर पर चढ़ा शख्स

Viral Video: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन कई बार यह दीवानगी इतनी खतरनाक हो जाती है कि लोग अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं। हरियाणा के मेवात के जहताना गांव से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को आईफोन खरीदने की ऐसी जिद चढ़ी कि वह सीधे हाईटेंशन बिजली के ऊंचे टावर पर जा बैठा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग हैरानी जता रहे हैं। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, गांव का एक युवक अपने माता-पिता से काफी समय से महंगे आईफोन की डिमांड कर रहा था। जब परिजनों ने उसकी यह जिद पूरी करने से इनकार कर दिया, तो वह गुस्से में आगबबूला हो गया। अपनी बात मनवाने के लिए उसने जो तरीका अपनाया, उसने देखने वालों के रोंगटे खड़े कर दिए। गुस्से में तमतमाया युवक गांव के पास स्थित एक हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया और देखते ही देखते उसकी सबसे ऊपरी चोटी पर जा पहुंचा। युवक को इतनी ऊंचाई पर बैठे देख ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। नीचे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और परिवार वालों की सांसें अटक गईं। हालांकि, इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच राहत की बात यह रही कि उस बिजली लाइन का निर्माण कार्य अभी अधूरा था और टावर पर बिजली के तार नहीं कसे गए थे। यदि लाइन चालू होती, तो जरा सी चूक युवक की जान ले सकती थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। देखें वीडियो...

दिल दहलाने वाला नजारा

काफी देर तक चली समझाने की कोशिशों और भारी मशक्कत के बाद आखिरकार युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली। वहीं, सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं कि आज की युवा पीढ़ी छोटी-छोटी इच्छाओं के लिए किस हद तक जा रही है। यह घटना समाज और अभिभावकों के लिए एक गंभीर संदेश देती है कि बच्चों की जिद और उनकी मानसिक स्थिति को धैर्य और समझदारी से संभालना कितना जरूरी है। महंगे गैजेट्स और दिखावे की दुनिया के चक्कर में अपनी अमूल्य जिंदगी को खतरे में डालना किसी भी सूरत में समझदारी नहीं है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article