वायरल न्यूज़

कोई धंधा छोटा नहीं होता! रोहतांग के पहाड़ों पर 14,000 रुपये रोजाना कमा रहा यह मैगी वाला, वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोहतांग पास का एक वीडियो से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स पहाड़ों की ठंड में लगे मैगी और चाय के स्टॉल वाले से उसकी दैनिक कमाई पूछता है। स्टॉल वाले का जवाब सुनकर हर कोई हैरान है-ऑफ सीजन में भी यह स्टॉल रोजाना करीब 14,000 रुपये की कमाई कर लेता है।

Image

मैगी बेचने वाले की कमाई सुन उड़ गए लोगों के होश (तस्वीर साभार- @harshreturns)

Viral Video: पहाड़ों की ठंडी वादियों में घूमते हुए भाप उड़ती गर्म मैगी और चाय का स्वाद लगभग हर पर्यटक की पहली पसंद होती है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि रोहतांग पास जैसे कठिन और दूरदराज के इलाकों में एक छोटा सा मैगी स्टॉल लगाने वाला व्यक्ति रोजाना कितना कमा लेता है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस सवाल का जो गणित दिखाया है, उसने कॉर्पोरेट नौकरियों में लगे युवाओं के भी होश उड़ा दिए हैं। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो में एक ट्रैवलर रोहतांग पास की बर्फ से ढकी चोटियों के बीच लगे एक साधारण से पीले त्रिपाल वाले स्टॉल के पास खड़ा दिखाई देता है। वह जब स्टॉल वाले भैया से पूछता है कि सीजन न होने पर आपकी कितनी बिक्री हो जाती है?, तो जवाब मिलता है कि मैगी रोजाना लगभग 60 से 70 प्लेट। वहीं, चाय लगभग 200 कप। यदि केवल 60 प्लेट मैगी (100 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से 6,000 रुपए) और 200 कप चाय (40 रुपये प्रति कप के हिसाब से 8,000 रुपए) का सामान्य हिसाब लगाया जाए, तो ऑफ-सीजन का दैनिक टर्नओवर ही 14,000 रुपए बैठता है। इसमें उबले अंडे या अन्य स्नैक्स का हिसाब तो अभी अलग ही है। इस आंकड़े को सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए। देखें वीडियो...

कमाई सुनकर दंग रह गए लोग

ब्लॉगर ने कहा कि कोई भी काम या धंधा छोटा नहीं होता। कई बार लोग सोचते हैं कि पहाड़ों पर चाय-मैगी का ठेला लगाकर क्या ही कमाई होगी, लेकिन ऑफ-सीजन में 14,000 रुपये रोज कमाने वाला यह मॉडल साबित करता है कि सही जगह और मांग के अनुसार किया गया काम कितना फायदेमंद हो सकता है। यदि ऑफ-सीजन में महीने की कमाई 4 लाख रुपये के आसपास पहुंच रही है, तो सोचिए टूरिस्ट सीजन के दौरान यह आंकड़ा कहा पहुंचता होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को harshreturns नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article