Viral Video: त्योहारों का मौसम अपने साथ ढेरों खुशियां, उमंग और नई रचनात्मकता लेकर आता है। भारत में जब भी दीपावली का जिक्र होता है, तो सबसे पहले मन में जगमगाते दीयों, आतिशबाजी और रोशनी की छटा छा जाती है। सोशल मीडिया पर भी एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने दीपोत्सव मनाने के इस पारंपरिक तरीके में देशभक्ति, अनुशासन और कला का एक अनूठा रंग भर दिया है। जिस देखकर आपका मन भी गदगद हो जाएगा।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े खुले खेल के मैदान में स्कूल के ढेरों छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए हैं। जमीन पर पहले से ही चाक की मदद से एक बड़े दीये की रूपरेखा बनाई गई है। अलग-अलग रंगों की यूनिफॉर्म (पीली, लाल और नीली) पहने हुए बच्चे बेहद व्यवस्थित तरीके से अपनी-अपनी तय जगह की ओर बढ़ते हैं। शुरुआत में तितर-बितर नजर आने वाले ये बच्चे कुछ ही पलों में एक बेहतरीन टीम वर्क का परिचय देते हुए उस सांचे के इर्द-गिर्द बैठ जाते हैं। नीले रंग की ड्रेस पहने बच्चे दीये के निचले हिस्से को बनाते हैं, लाल रंग के कपड़े पहने छात्र बीच के हिस्से को और पीले रंग की पोशाक वाले बच्चे सबसे ऊपर दीये की चमकती हुई लौ की आकृति को जीवंत कर देते हैं। ऊपर ड्रोन कैमरे से शूट किए गए इस दृश्य में यह पूरा फॉर्मेशन एक बिल्कुल असली और विशालकाय जलते हुए दीये की तरह नजर आता है। देखें वीडियो...
दिल जीतने वाला नजारा
जैसे ही यह इंसानी दीया पूरी तरह से आकार लेता है, बैकग्राउंड में बज रहा पारंपरिक संगीत और 'शुभ दीपावली' के विजुअल्स इस पूरे माहौल को और भी ज्यादा भक्तिमय और आनंददायक बना देते हैं। वीडियो देखकर आपका मन भी झूम उठा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को udaan_school_shivpur नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। यूजर्स इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं और बच्चों के इस अद्भुत अनुशासन और रचनात्मकता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
