हेल्थ

National Stress Awareness Day: मुस्कुराते चेहरे के पीछे भी छिपा हो सकता है तनाव, इन 5 संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

Stress Symptoms, स्ट्रेस के लक्षण : भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है। National Stress Awareness Day के मौके पर जानिए तनाव के पांच ऐसे संकेत, जिन्हें अक्सर लोग सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

Image

Stress Awareness Day 2026, Symptoms of stress

Stress Symptoms, स्ट्रेस के लक्षण: सुबह आंख खुलते ही मोबाइल की घंटी, ऑफिस या घर की जिम्मेदारियां, अधूरे काम और भविष्य की चिंता। कभी-कभी दिन शुरू होने से पहले ही ऐसा लगता है जैसे दिमाग ने पूरे दिन की थकान पहले ही जमा कर ली हो। हम इसे व्यस्त जिंदगी का हिस्सा मानकर आगे बढ़ जाते हैं। दोस्तों के सामने हंसते हैं, परिवार से सामान्य बातें करते हैं और काम भी करते रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस सामान्य दिखने वाली लाइफस्टाइल के पीछे तनाव भी छिपा हो सकता है?

    तनाव आपके चेहरे पर नहीं दिखाई देता, लेकिन कई बार शरीर और व्यवहार छोटी-छोटी बातों के जरिए संकेत देते हैं कि अब थोड़ा रुकने की जरूरत है। इसी बात के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आज National Stress Awareness Day मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि मानसिक सुकून भी बेहद जरूरी है। यहां पढ़ें तनाव के लक्षण क्या हैं, कैसे पता करें कि आपको स्ट्रेस है क्या।

    तनाव के लक्षण

    1. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना

    अगर पहले आप छोटी परेशानियों को आसानी से संभाल लेते थे, लेकिन अब मामूली बातों पर चिढ़ने या गुस्सा करने लगे हैं, तो यह तनाव का संकेत हो सकता है। लगातार मानसिक दबाव हमारे व्यवहार को प्रभावित कर सकता है।

    2. नींद का बिगड़ना

    रात को बिस्तर पर जाने के बाद भी दिमाग में विचारों का चलते रहना, बार-बार नींद खुलना या जरूरत से ज्यादा सोना तनाव से जुड़ा हो सकता है। अच्छी नींद के बावजूद थकान महसूस होना भी ध्यान देने योग्य है।

    3. हर समय थकान महसूस करना

    कभी-कभी बिना ज्यादा शारीरिक मेहनत किए भी शरीर थका हुआ लगता है। ऐसा महसूस होता है जैसे ऊर्जा खत्म हो गई हो। लगातार तनाव के कारण शरीर और दिमाग दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

    4. ध्यान लगाने में परेशानी होना

    किसी काम को करते समय बार-बार ध्यान भटकना, छोटी बातें भूलना या फैसले लेने में मुश्किल होना भी तनाव का एक संकेत हो सकता है।

    5. लोगों से दूरी बनाने का मन करना

    अगर आपका दोस्तों से मिलने, परिवार के साथ समय बिताने या अपनी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल होने का मन नहीं करता, तो अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

    तनाव कम करने के लिए क्या करें?

    तनाव को कम करने के लिए अपनी दिनचर्या में कुछ छोटे बदलाव किए जा सकते हैं।

    • रोजाना थोड़ी देर टहलने या हल्का व्यायाम करने की आदत डालें।
    • पर्याप्त नींद लें और सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल कम करें।
    • अपनी भावनाओं को मन में दबाने के बजाय किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें।
    • काम के बीच छोटे ब्रेक लें और खुद को आराम करने का समय दें।
    • अपनी पसंद का संगीत सुनें, किताब पढ़ें में समय बिताएं।
    National Stress Awareness Day हमें एक छोटी लेकिन जरूरी बात सिखाता है कि जिंदगी की दौड़ में खुद को पीछे न छोड़ें। हर दिन प्रोडक्टिव होना, हर जिम्मेदारी पूरी करना और हर समय मजबूत बने रहना जरूरी नहीं है। कभी-कभी रुकना, आराम करना और अपनी भावनाओं को समझना भी जिंदगी का अहम हिस्सा है।
    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article