वायरल न्यूज़

इंसानों से कितना ज्यादा ताकतवर होता है गोरिल्ला, इस Viral Video को देख लग जाएगा अंदाजा

इंसान और गोरिल्ला की ताकत की तुलना करते हुए एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि गोरिल्ला की ताकत के सामने इंसानों की ताकत कहीं नहीं टिकती।

Image

इंसान बनाम गोरिल्ला (X/@kingsivy130)

इंसानों और जानवरों में अगर ताकत की तुलना की जाए तो जाहिर सी बात है कि जानवर इंसानों के मुकाबले ज्यादा ताकतवर होगा। अब जानवर कितना ताकतवर होगा, इसका अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन इस वायरल वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद आपको थोड़ा बहुत इस बात का अंदाजा लग जाएगा कि आखिर इंसानों से जानवर कितना ज्यादा ताकतवर होता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

इंसान VS गोरिल्ला

वायरल वीडियो (Viral Video) में एक इंसान और गोरिल्ला की ताकत की तुलना की गई है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक गोरिल्ला और एक हट्टा-कट्टा इंसान अगल-बगल एक साथ खड़े हैं। उन दोनों के सामने एक मेटल का कंटेनर रखा गया है और मुकाबला इस बात का है कि अगर इस कंटेनर पर दोनों एक-एक मुक्का मारें तो किसके पंच में सबसे ज्यादा ताकत होगी।

क्या रहा रिजल्ट?

पहली कोशिश वहां खड़ा हट्टा-कट्टा वह शख्स करता है। वह एक के बजाय कई बार जोर-जोर से उस कंटेनर पर मुक्का मारता है, मगर कंटेनर टस से मस नहीं होता। अब अगली बारी उस गोरिल्ला की होती है और जैसे ही गोरिल्ला उस कंटेनर पर एक पंच मारता है वैसे ही कंटेनर पचक जाता है। इसी बात से हम और आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि जानवरों की ताकत के आगे इंसानों की ताकत कुछ नहीं है।

इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @kingsivy130 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 31 लाख लोगों ने देखा और 9 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article