वायरल न्यूज़

Viral Video: कैसे की जाती है शुतुरमुर्ग की सवारी? शख्स ने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए दुनिया को दिखाया

क्या आपने कभी किसी आदमी को शुतुरमुर्ग की सवारी करते देखा है। अगर नहीं देखा तो आज इस वायरल वीडियो में देख लें। वीडियो में शख्स बता रहा है कि आखिर शुतुरमुर्ग की सवारी कैसे की जाती है।

Image

शुतुरमुर्ग की सवारी करता शख्स (X/@ViralRushX)

वायरल न्यूज (Viral News): आपने अब तक घोड़ा, हाथी, ऊंट और कई अन्य जानवरों की सवारी देखी होगी लेकिन क्या आपने कभी किसी पक्षी पर किसी इंसान को सवारी करते देखा है। पक्षी की सवारी सुनकर यह मत समझिएगा कि बात किसी छोटे-मोटे पक्षी की हो रही है। इस पक्षी से मतलब है दुनिया के सबसे बड़े पक्षी यानी शुतुरमुर्ग की सवारी।

दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी

शुतुरमुर्ग इस धरती पर पाए जाने वाला सबसे बड़ा पक्षी है। जो अपने भारी शरीर और तेज दौड़ने के लिए जाना जाता है। भारी वजन और बड़े शरीर की वजह से शुतुरमुर्ग उड़ नहीं पाता लेकिन जब भी उसे खतरा महसूस होता है तो वह 70 किमी प्रति घंटा की तेज रफ्तार से दौड़ सकता है। एक शुतुरमुर्ग का शरीर इतना बड़ा होता है कि उस पर एक इंसान बड़े ही आराम से उसकी सवारी कर सकता है।

शुतुरमुर्ग की सवारी करते नजर आया शख्स

कुछ ऐसा ही नजारा हाल में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Video) में देखने को मिला। जहां एक शख्स शुतुरमुर्ग की सवारी कर पूरी दुनिया को दिखा रहा है। शख्स लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए लोगों को दिखा रहा है कि भला एक शुतुरमुर्ग की सवारी कैसे करते हैं? वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि शख्स शुतुरमुर्ग की पीठ पर अपने लिए एक गद्दा डालकर उसे किसी आसन की तरह बना दिया है। शुतुरमुर्ग बैठा दिख रहा है और शख्स उसकी पीठ पर सवार होते नजर आ रहा है। जैसे ही शख्स उसकी पीठ पर सवार होता है वैसे ही वह उसकी आंखों पर बंधी पट्टी को हटा देता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

शख्स के सवार होते ही शुतुरमुर्ग ने लगा दी दौड़

पट्टी हटते ही शुतुरमुर्ग उठ खड़ा होता है और वह धीरे-धीरे चलना शुरू कर देता है। शख्स के हाथ में एक छड़ी है जिससे वह शुतुरमुर्ग को नियंत्रित कर रहा है और उसे रास्ता दिखाने का काम कर रहा है। फिर वह शख्स शुतुरमुर्ग को सही दिशा में आगे बढ़ने को कहता है जिसक बाद शुतुरमुर्ग धीरे-धीरे आहिस्ता-आहिस्ता आगे बढ़ता है और थोड़ी ही देर में वह बिल्कुल सही दिशा में दोड़ने लगता है। शख्स सीटी की मदद से उसे कंट्रोल करता और उसकी सवारी करता दिखता है।

वीडियो देख हैरान हुए लोग

शुतुरमुर्ग की सवारी वाले इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @ViralRushX नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "लगता है भाई इस शुतुरमुर्ग को जंगल में होने वाले ओलंपिक्स के लिए तैयार कर रहा है।" दूसरे ने लिखा, "इसके पैर कितने मजबूत हैं, जो इतना वजन होने के बाद भी इतनी तेजी से दौड़ रहा है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article