बिजनेस

Sensex 400, Nifty 135 अंक उछला, एशियाई बाजारों में हाहाकार के बीच क्यों भागा भाारतीय बाजार?

भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन खरीदारी का मजबूत ट्रेंड है। वहीं, दूसरी तरफ ज्यादातर एशियाई बाजारों में बिकवाली हावी है। खासतौर पर जापान का टेक हेवी बेंचमार्क इंडेक्स निक्केई 3 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है।

Image

शेयर बाजार में तेजी का माहौल

Stock Market Sensex Nifty Today : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 4 नवंबर को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में Sensex 400 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,396.04 अंक तक उछल गया। इसी तरह निफ्टी 135 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 23,946.35 तक पहुंच गया। भारतीय बाजार में यह लागातार चौथा कारोबारी सत्र है, जब मार्केट ब्रेड्थ मजबूत है और चौतरफा खरीदारी हो रही है। खासतौर पर मेटल शेयरों में बड़ा उछाल आया है। नवंबर में आज तीसरा कारोबारी सत्र है, इस तीन दिन के कारोबार में भारतीय बाजार के वैल्यूएशन में 8 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है।

एशियाई बाजारों में कोहराम

भारतीय बाजार के उलट एशिया के ज्यादातर प्रमुख बाजारों में दबाव देखने को मिला। जापान का Nikkei 225 करीब 4.39% टूट गया। दक्षिण कोरिया का KOSPI 3.27% और Taiwan Weighted Index 2.94% गिरा। वहीं Hang Seng में 0.13% और Shanghai Composite में 0.10% की मामूली गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा US के फ्यूचर मार्केट में भी बिकवाली हावी है। जबकि, इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी और यूरोपीय बाजार गिरावट में बंद हुए थे।

एशियाई बाजार क्यों लुढ़के?

निक्केई और KOSPI जैसे इंडेक्स AI, चिप्स और यूएस की AI कंपनियों की डिमांड से जुड़े हैं। जब, यूएस की एआई कंपनियों के पॉजिटिव संकेत मिलते हैं, तो इन देशों के ये इंडेक्स भी चढ़ते हैं। वहीं, भारतीय बाजार को निवेशक अब एआई के खिलाफ हेजिंग के विकल्प के तौर पर देख रहे हैं, जहां खासतौर पर घरेलू खपत वाले शेयरों में निवेशक दिलचस्पी ले रहे हैं। क्योंकि, यहां लगातार ग्रोथ की संभावनाएं हैं। अमेरिकी और बाकी एशियाई बाजारों पर अमेरिकी चुनावों के नतीजों का असर भी है। वहीं, भारत के लिए चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की बढ़त पॉजिटिव संकेत है।

क्रूड 103 डॉलर के नीचे, रुपया और डॉलर में क्या हुआ?

कमोडिटी बाजार में Brent Crude करीब 102.83 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इसमें पिछले बंद के मुकाबले 0.74% की गिरावट थी। वहीं Gold 0.41% चढ़कर 3,947.93 डॉलर पर पहुंच गया। करेंसी बाजार में डॉलर इंडेक्स 0.53% गिरकर 101.35 पर था। इसके मुकाबले डॉलर के मुकाबले रुपया 94.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    Yateendra Lawaniya
    यतींद्र लवानियाauthor

    प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

    और पढ़ें
    End of Article