बिजनेस

सीनियर सिटीजन की हुई मौज! Bank of India ने लॉन्च की 500 दिन की नई स्पेशल FD स्कीम

अगर आप भी एफडी खुलवाने का विचार बना रहे हैं तो खुश हो जाइए। सरकारी बैंक Bank of India ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई एफडी स्कीम लॉन्च कर दी है।

Image

Bank of India ने लॉन्च की नई एफडी स्कीम (Photo: iStock)

अगर आप भी अपनी जमा को सुरक्षित रूप से बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। सरकारी बैंक Bank of India ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए एक नई एफडी स्कीम लॉन्च की है। बहुत लंबे समय तक पैसा जमा नहीं करना चाहते हैं तो ये FD स्कीम आपको पसंद आ सकती है।

BOI Akshay Fixed Deposit हुई लॉन्च

दरअसल, Bank of India ने 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि के लिए 500 दिनों की अवधि वाली 'BOI अक्षय फिक्स्ड डिपॉजिट' (BOI Akshay Fixed Deposit) स्कीम लॉन्च की है।

BOI Akshay Fixed Deposit के तहत सुपर सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.50%, सीनियर सिटीजन को 7.35% और अन्य ग्राहकों को 6.85% की दर से ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

BOI की लेटेस्ट एफडी ब्याज दरें

FD की अवधिसामान्य नागरिकसीनियर सिटीजन (60-79 वर्ष)सुपर सीनियर सिटीजन (80 वर्ष और अधिक)
7 से 14 दिन3.00%3.00%3.00%
15 से 30 दिन3.00%3.00%3.00%
31 से 45 दिन3.00%3.00%3.00%
46 से 90 दिन4.50%4.50%4.50%
91 से 179 दिन4.25%4.25%4.25%
180 से 210 दिन5.50%6.00%6.15%
211 से 269 दिन5.50%6.00%6.15%
270 दिन से 1 साल से कम5.50%6.00%6.15%
1 साल6.60%7.10%7.25%
1 साल से अधिक और 2 साल से कम (500 दिन छोड़कर)6.70%7.20%7.35%
500 दिन (BOI अक्षय FD)6.85%7.35%7.50%
2 साल से 3 साल से कम6.70%7.20%7.35%
3 साल6.70%7.45%7.60%
3 साल से अधिक और 5 साल से कम6.25%7.00%7.15%
5 साल से अधिक और 8 साल से कम6.00%6.75%6.90%
8 साल से 10 साल तक6.00%6.75%6.90%
अच्छी बात ये है कि BOI Akshay Fixed Deposit की 500 दिनों की नॉन-कॉलेबल कैटेगरी में 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर सुपर सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.65%, सीनियर सिटीजन को 7.50% और अन्य ग्राहकों को 7.00% की दर से ब्याज दिया जा रहा है। हालांकि, बैंक की ओर से कहा गया है कि यह स्पेशल FD स्कीम सीमित अवधि के लिए ही उपलब्ध रहेगी।

कॉलेबल और नॉन-कॉलेबल एफडी क्या है

दरअसल, FD की कॉलेबल (Callable) और नॉन-कॉलेबल (Non-Callable) कैटेगरी में मुख्य अंतर समय से पहले पैसा निकालने की सुविधा का होता है। कॉलेबल FD में ग्राहक जरूरत पड़ने पर मैच्योरिटी से पहले भी अपनी जमा राशि निकाल सकते हैं, हालांकि बैंक इसके लिए कुछ शर्तें लागू कर सकता है और समय से पहले निकासी पर ब्याज में कटौती या पेनल्टी लग सकती है। वहीं, नॉन-कॉलेबल FD में मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालने की अनुमति नहीं होती। इस वजह से बैंक ऐसी FD पर कॉलेबल FD के मुकाबले ज्यादा ब्याज ऑफर करते हैं। इसलिए FD चुनते समय अपनी पैसों की जरूरत और निवेश की अवधि को ध्यान में रखना जरूरी है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article