टीवी मसाला

'तकलीफ होती है', मां के लिए इमोशनल हुईं Shoaib Ibrahim की बहन सबा, बोलीं- 'पत्नी के तौर पर सोचूं तो..'

Shoaib Ibrahim Sister Emotional For Mother: एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम अपनी मां के लिए इमोशनल होती हुई नजर आईं। सबा ने मां की एक तस्वीर के साथ उनका दर्द बयां किया।

Image

shoaib ibrahim sister saba ibrahim (photo credit- instagram)

Shoaib Ibrahim Sister Emotional For Mother: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की बहन सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) सोशल मीडिया की स्टार हैं। सबा एक पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और वह यूट्यूब व्लॉगिंग के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। बीते दिनों शोएब इब्राहिम और सबा के परिवार ने काफी मुश्किलों का सामना किया है। एक्टर के पिता लंबे समय तक अस्पताल में थे, जिस वजह से एक्टर की मां टूट गई थीं। अब सबा ने अपनी मां की स्थिति के बारे में बात की है और अपना दर्द बया किया है। इस मौके पर सबा ने बताया कि उन्हें अपनी मां को एक पत्नी के रूप में देखकर दुख होता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa Leap: अनुपमा में आएगा अब तक का सबसे बड़ा लीप, बदलेगी पूरी कास्ट; Rupali Ganguly का कटेगा पत्ता?

    मां के लिए इमोशनल हुईं सबा इब्राहिम

    सबा इब्राहिम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जो उनकी मां की है। इस तस्वीर में सबा की मां के चेहरे पर दर्द साफ दिखाई दे रहा है। वह गुमसुम बैठी हैं। इस तस्वीर के साथ सबा ने एक लंबा चौड़ा नोट लिखा, जिसमें सबा ने बताया कि पिता की खराब तबीयत के बाद वह अपनी मां की तकलीफ देख नहीं पा रही हैं। सबा इब्राहिम ने पोस्ट कर लिखा, 'मुझे पता है कि अम्मी हर जगह पापा को मिस करती हैं, लेकिन मां को बच्चों के लिए जीना पड़ता है। अम्मी-पापा बहुत शौकीन थे घूमने के... साथ फोटो लेने के। हंसी मजाक करने के। पापा जबसे बीमार हुए हैं अम्मी की वो हसबैंड-वाइफ वाली लाइफ खत्म हो गई है। हसबैंड से अपना दुख-सुख बांटना, जिद करना भी खत्म हो गया।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कनिका मान ने तोड़ा यंग DSA का फैमिली मैसेज, लव गिल की मां से मिली फटकार के बाद टूटीं Mahhi Vij
    Shoaib Ibrahim sister saba ibrahim post photo

    Shoaib Ibrahim sister saba ibrahim (photo credit- instagram)

      मां और पिता के लिए मांगी दुआ

      सबा ने आगे लिखा, 'अब बस वो हम लोगों की खुशी में खुश होती हैं। हम लोगों का सपोर्ट करती हैं। एक बेटी होने के नाते खुशी होती है मां साथ है, लेकिन एक पत्नी की तरह सोचूं तो तकलीफ होती है। बस अल्लाह पापा को सलमात रखें। उनका साया ही सबकुछ है। अम्मी-पापा का जोड़ा और हर मिया बीवी का साथ बनाए रखे।'

      बीमार हैं शोएब इब्राहिम के पिता

      बता दें कि सबा और शोएब के पिता को ब्रेन हेमरेज हो गया था और इस वजह से वह लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती थे। शोएब ने लगातार अपने पिता का हेल्थ अपडेट फैंस को दिया था। उस वक्त एक्टर के पिता हिल तक नहीं पा रहे थे। दूसरी तरफ शोएब की पत्नी दीपिका कक्कड़ भी बीमार हैं। दीपिका को लीवर कैंसर हैं और उनका ईलाज लंबे समय से चल रहा है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article