वायरल न्यूज़

Video: ये है दुनिया का सबसे प्यारा शादी का कार्ड, इसे खोलते ही दूल्हे के पास आ जाती है दुल्हन

Cutest Wedding Card Video: आप देख सकते हैं कि जैसे ही कार्ड खोला जाने लगता है, दुल्हन अपने दूल्हे के पास आने लगती है। जैसे-जैसे शादी का पूरा कार्ड बाहर आता है, दूल्हा और दुल्हन बिल्कुल करीब आ जाते हैं।

Image

प्यारा शादी का कार्ड (इंस्टाग्राम)

Cutest Wedding Card Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा शादी का कार्ड वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। यह शादी का कार्ड ऐसा है, जिसे खोलते ही दुल्हन अपने दूल्हे के बिल्कुल पास आती नजर आ रही है। इस दिलचस्प कार्ड के सामने आने के बाद यूजर्स का दिल गार्डन-गार्डन हो गया है। इस शादी के कार्ड को आप एक लड़की के हाथ से खोलते देखेंगे। शादी के कार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शादी का बेहद ही प्यारा कार्ड

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस कार्ड खुलने से पहले दूल्हा और दुल्हन की तस्वीर दोनों कोने में नजर आती है। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे से दूर दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद लड़की शादी के कार्ड को खोलने लिए इसे लिफाफे से बाहर निकालती है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही कार्ड खोला जाने लगता है, दुल्हन अपने दूल्हे के पास आने लगती है। जैसे-जैसे शादी का पूरा कार्ड बाहर आता है, दूल्हा और दुल्हन बिल्कुल करीब आ जाते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर पता चलता है कि कार्ड आशीष एल्दोह और एंजेल कुरियन की शादी का है। इस कार्ड को सफेद बैकग्राउंड में काले अक्षरों से बड़ी ही सादगी से छापा गया है। इसमें दूल्हा और दुल्हन की तस्वीर बनी हुई है। तस्वीर में दुल्हन साड़ी पहनी दिख रही है। वहीं दूल्हा लुंगी और कुर्ता में नजर आ रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो @blooming_hoop नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article