एजुकेशन

कोलकाता पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Kolkata Police Constable Final Answer Key 2024: वेस्ट बंगाल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (WBPRB) ने प्रीलिम्स लिखित परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in से इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

कोलकाता पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Kolkata Police Constable Final Answer Key 2024 OUT: कोलकाता पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। वेस्ट बंगाल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (WBPRB) ने प्रीलिम्स लिखित परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in पर जाकर अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं। यह परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। बोर्ड ने अब जाकर फाइनल आंसर की जारी की है। इससे पहले 31 दिसंबर 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी हुई थी।

उम्मीदवारों को उस समय जवाबों पर आपत्ति दर्ज करने के लिए सात दिन का मौका दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब फाइनल आंसर की जारी की गई है।

ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर की

सबसे पहले WBPRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर Recruitments सेक्शन खोलें। इसके बाद Kolkata Police Constables/Lady Constables Recruitment 2024 से जुड़े नोटिफिकेशन में View Details पर क्लिक करें। अब Final Answer Key of Preliminary Written Test का लिंक खोजें और Get Details पर क्लिक करें। स्क्रीन पर PDF खुलने के बाद उसे डाउनलोड कर लें और अपने उत्तरों से मिलान करें।

आंसर की के बाद क्या होगा?

फाइनल आंसर की के आधार पर उम्मीदवार परीक्षा में अपने संभावित प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं। हालांकि, केवल आंसर की देखकर चयन की पुष्टि नहीं की जा सकती। उम्मीदवारों को अपने क्वालिफाइंग स्टेटस के लिए बोर्ड की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना चाहिए।

प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसमें शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) शामिल हैं। इन परीक्षाओं की तारीख और जरूरी निर्देशों के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article