वायरल न्यूज़

अजब: ये कार है इतनी बड़ी, इसकी टायर के नीचे खड़ा हो सकता है इंसान, Video देखकर खुली रह जाएंगी आंखें

Viral Video: आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कार के एक टायर की कीमत ही 21 लाख रुपये से ज्यादा है। इतने में तो आप एक कार खरीद सकते हैं। इस कार में चार-चार इंजन लगाए गए हैं।

Image

दुनिया की सबसे बड़ी कार (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह वीडियो एक कार का है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी कार कहें तो गलत नहीं होगा। यह कार इतनी ज्यादा बड़ी है, जिसकी टायर के सामने इंसान पिद्दू सा नजर आता है। इस कार का वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद यूजर्स को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।

वायरल हो रहा अनोखे कार का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह कार ऊंचाई, चौड़ाई और लंबाई में दुनिया की बाकी अन्य कारों से बहुत बड़ी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कार की ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि पांच फीट 10 इंच का एक आदमी सीधा तन कर इसके नीचे खड़े हो सकता है और कार उसे बिना टच किए उसके ऊपर से गुजर सकती है। देखें वीडियो-

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कार में चार-चार इंजन लगाए गए हैं। यह कार सड़क पर चल नहीं सकती है। इस कार के चारों इंजन को अलग-अलग भी स्टार्ट किया जा सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कार के एक टायर की कीमत ही 21 लाख रुपये से ज्यादा है। इतने में तो आप एक कार खरीद सकते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर supercarblondie नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article