वायरल न्यूज़

Viral Video: जब खड़ी पहाड़ी पर बेधड़क चढ़ गया ऑटो, चालक का हैरतअंगेज कारनामा देखकर दंग रह गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर ऑटो रिक्शा का बेहद चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ऑटो चालक पत्थरों से भरी अत्यधिक खड़ी और पथरीली पहाड़ी पर अपने तीन पहियों वाले ऑटो को बड़ी आसानी और निडरता से ऊपर ले जाते हुए नजर आ रहा है।

Image

हेवी ड्राइवर का कमाल (तस्वीर साभार- @khadijahunding)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिन पर एक बार में भरोसा करना नामुमकिन सा लगता है। कई बार तो ऐसे नजारे (Shocking Video) भी देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते। आमतौर पर ऑटो रिक्शा को हम शहरों की सड़कों और संकरी गलियों में सवारी ढोते हुए देखते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी किसी तीन पहिया ऑटो को पहाड़ों की खड़ी चढ़ाई और पत्थरों भरे रास्ते पर फर्राटा भरते देखा है? हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने ऑफ-रोडिंग की परिभाषा ही बदल कर रख दी है।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रास्ता बेहद पथरीला, कच्चा और सीधी चढ़ाई वाला है। जहां आमतौर पर पैदल चलना भी मुश्किल हो सकता है, वहां एक ऑटो ड्राइवर अपने तीन पहियों के वाहन को बिना किसी झिझक के ऊपर चढ़ाता हुआ दिख रहा है। वीडियो में ऑटो का इंजन पूरी ताकत लगाते हुए गूंज रहा है और धूल व छोटे पत्थर उड़ते नजर आ रहे हैं। चालक की स्टीयरिंग पर पकड़ और संतुलन इतना बेहतरीन है कि ऑटो का संतुलन एक पल के लिए भी नहीं बिगड़ता। रास्ते के किनारे खड़े दर्जनों लोग इस कारनामे को देखकर हैरान रह जाते हैं और चालक का हौसला बढ़ाते हैं। जिस तरह का नजारा था उसे देखकर एक पल के लिए आप भी झटका खा जाएंगे। देखें वीडियो...

    इसे कहते हैं हेवी ड्राइवर

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में हेवी ड्राइवर निकला। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को khadijahunding नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस ऑटो चालक को तो महिंद्रा थार की जगह नया ऑफ-रोड किंग घोषित कर देना चाहिए। एक अन्य यूजर का कहना था कि यह केवल गाड़ियों का खेल नहीं, बल्कि ड्राइवर के जिगर और स्किल का कमाल है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article