वायरल न्यूज़

VIDEO: सामान लेकर जा रहे थे चाचा, तभी सामने से 'गोरिल्ला' ने कर दिया हमला, फिर जो हुआ उसे देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर गोरिल्ला के कॉस्ट्यूम में प्रैंक करने का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शख्स गोरिल्ले का कॉस्ट्यूम पहनकर सड़क पर जा रहे बुजुर्ग शख्स के साथ शरारत और उठा-पटक करता नजर आ रहा है।

Image

'गोरिल्ला' और शख्स के बीच झड़प (तस्वीर साभार- @sanglicha_famous_tatyagorilla)

Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर प्रैंक और फनी कंटेंट की भरमार है। हर दिन इंटरनेट पर ऐसे (Funny Video) हजारों वीडियो शेयर किए जाते हैं, जो लोगों का मनोरंजन करते हैं और चेहरे पर मुस्कान लाते हैं। हालांकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्दें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें गोरिल्ले का कॉस्ट्यूम पहनकर एक शख्स सड़क पर चल रहे बुजुर्ग व्यक्ति के साथ प्रैंक और मस्ती करता नजर आ रहा है। इस नजारे को देखकर लोगों को हंसी भी आ रही है और हैरानी भी हो रही है।

    इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति विशालकाय गोरिल्ला के कॉस्ट्यूम में दिखाई देता है। सड़क पर एक बुजुर्ग दादाजी अपने हाथ में पूजन सामग्री लेकर शांत भाव से जा रहे होते हैं। तभी अचानक गोरिल्ला उनके सामने आ जाता है और उन्हें डराने और पकड़ने की कोशिश करता है। वीडियो में गोरिल्ला और बुजुर्ग के बीच की यह फनी 'झड़प' देखने में बेहद मनोरंजक लगती है। गोरिल्ला उन्हें कभी कंधे से पकड़ता है, तो कभी उठाकर घुमाने जैसा ड्रामा करता है, जबकि बुजुर्ग दादाजी उससे बचने और अपनी राह पकड़ने की कोशिश करते हैं। बैकग्राउंड में बज रहा फनी साउंड इफेक्ट और आसपास खड़े बच्चों का रिएक्शन इस वीडियो को और भी ज्यादा मजेदार बना देता है। जिस तरह का नजारा था उसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएं। देखें वीडियो...

    'गोरिल्ला' और बुजुर्ग के बीच झड़प

    वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को sanglicha_famous_tatyagorilla नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस फनी वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दादाजी ने गोरिल्ला का डटकर मुकाबला किया। कुछ यूजर्स का कहना है कि गोरिल्ला की यह मस्ती बेहद मजेदार और कॉमेडी से भरपूर है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article