Viral Video: अक्सर डॉग पेरेंट्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि जब वे बाहर घूमने निकलें, तो अपने प्यारे चार पैरों वाले साथी को कहां और कैसे ले जाएं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप समझ जाएंगे कि अगर इरादा पक्का हो, तो वजन और साइज सिर्फ एक नंबर बनकर रह जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के वक्त सड़क पर एक शख्स बड़े मजे से मोटरसाइकिल चला रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि बाइक की फ्यूल टैंक पर एक विशालकाय सेंट बर्नार्ड नस्ल का कुत्ता बड़े आराम से बैठा हुआ है।
कुत्ते के अगले दोनों पंजे हैंडल और आगे के हिस्से पर टिके हैं, जबकि वह बेहद शांति और आत्मविश्वास के साथ इस नाइट राइड का मजा ले रहा है। बता दें कि 'सेंट बर्नार्ड' दुनिया की सबसे बड़ी और भारी-भरकम डॉग ब्रीड्स में से एक माने जाते हैं। एक वयस्क सेंट बर्नार्ड का वजन आमतौर पर 60 से 80 किलोग्राम तक होता है। इतने भारी-भरकम कुत्ते को बाइक पर चढ़ाना ही अपने आप में एक बड़ा काम है, लेकिन राइडर जिस सहजता के साथ बाइक को बैलेंस करते हुए चला रहा है, उसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इतना ही नहीं सड़क पर इस नजारे को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं। देखें वीडियो...
सेंट बर्नार्ड ने की बाइक की सवारी
इस नजारे को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को mohinirises नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, दो लाख 55 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई, इतने भारी डॉगी के साथ बाइक को मोड़ते समय बैलेंस कैसे बना रहे हो? सैल्यूट है। वहीं, एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि इस सेंट बर्नार्ड का स्वैग देखकर लगता है कि इसे अब एक खुद की हार्ले डेविडसन खरीदकर देनी पड़ेगी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
