Viral Video: इंसानी दिमाग भी कमाल की चीज है। जब बात मेहनत बचाने या कोई आसान रास्ता ढूंढने की आती है, तो लोग अक्सर ऐसे-ऐसे जुगाड़ (Jugaad Video) निकाल लेते हैं जिन्हें देखकर आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते। वहीं, कुछ जुगाड़ हमें हंसने पर भी मजबूर कर देते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप एक तरफ अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो, वहीं दूसरी तरफ शख्स की हिम्मत और दिमाग की दाद देंगे।
दिन के उजाले में शहर की व्यस्त सड़क पर एक बस आराम से चलती हुई नजर आ रही है। लेकिन, असली ट्विस्ट बस के ठीक पीछे है। नीले और सफेद रंग की एक पब्लिक बस के पिछले हिस्से को एक शख्स दोनों हाथों से मजबूती से पकड़े हुए है। हैरानी की बात यह है कि वह पैदल नहीं चल रहा है, बल्कि उसके साथ सामान से भरी एक दो पहियों वाली भारी ठेला जुड़ी हुई है। जैसे-जैसे बस आगे बढ़ती है, शख्स बस के सहारे टिककर खड़ा रहता है और उसकी पूरी ठेला-गाड़ी बिना किसी मेहनत के सड़क पर दौड़ती चली जाती है। पीछे से आ रही एक गाड़ी में बैठे लोगों ने जब यह नजारा देखा, तो वे भी अपनी हंसी और हैरानी नहीं रोक पाए और तुरंत इस पल को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। आखिर, किस तरह का नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...
सड़क पर दिखा अतरंगी जुगाड़
इस जुगाड़ को देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। कुछ लोग तो इस नजारे को देखकर हैरान भी होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को bruno_ramalho038 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, 33 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई ने तो बिना फ्यूल के ही ऑटोमैटिक राइड का लुत्फ उठा लिया। एक अन्य ने लिखा जुगाड़ तो सही, लेकिन सावधानी भी जरूरी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
