बॉलीवुड

तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना महापात्रा, Nana Patekar के निधन पर बोलीं- मौत सच कब से मिटाने लगी...

Sona Mohapatra statement On Nana Patekar: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान दिया था। इस मामले में अब तनुश्री दत्ता ने उनका सपोर्ट किया है।

Image

Nana Patekar के निधन पर सोना महापात्रा ने दिया बयान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Sona Mohapatra statement On Nana Patekar: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नाना पाटेकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। नाना पाटेकर के निधन से इंडस्ट्री को तो झटका लगा ही, वहीं फैंस भी शोक में डूब गए थे। नाना पाटेकर के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। नाना पाटेकर के निधन को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने विवादित बयान दिया था। उनके बयान पर AICWA ने भी आपत्ति जाहिर की थी। हालांकि तनुश्री दत्ता के इस विवादित बयान पर अब बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर सोना महापात्रा ने उनका समर्तन किया है। सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) ने नाना पाटेकर के निधन पर ट्वीट साझा कर लिखा कि मौत असहज सच को कब से मिटाने लगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana में कैकेयी-मंथरा बनकर छाईं लारा दत्ता और शीबा चड्ढा, नए पोस्टर में दिखी भगवान राम के वनवास की झलक

नाना पाटेकर के निधन पर सोना महापात्रा ने कही ये बात

तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) के सपोर्ट में आईं सोना महापात्रा का ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया। तनुश्री दत्ता को लेकर सोना महापात्रा ने लिखा, "मौत गरिमा की हकदार है और जीवित भी। एक एक्टर के निधन पर शोक जताना एक चीज है। लेकिन एक औरत जो अपने ट्रॉमा के बारे में बोल रही है, उससे चुप होने की मांग करना भारत में दूसरी चीज है। मौत असहज सत्य को कब से मिटाने लगी। क्या बड़ी उम्र होना वरदान है? मौत का मतलब संत बन जाना है?" सोना महापात्रा यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपने वीडियो में कहा, "मैंने सबसे अनपॉपुलर इंसान होने में पीएचडी की हुई है। इसलिए नहीं कि मुझे ये पसंद है, बल्कि इसलिए कि जब कुछ गलत होता है तो मैंने चुप होना नहीं सीखा है। तो नाना पाटेकर का बीते दिन निधन हो गया, बहुत अच्छे कलाकार थे वो और लोग इससे शोक में हैं। लेकिन जो चीज मुझे सबसे ज्यादा परेशान कर रही है, वो ये कि लोग तनुश्री दत्ता पर हमला कर रहे हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरे खिलाफ बोलने के लिए राखी सावंत को पैसे मिले...'Tanushree Dutta ने किया बड़ा दावा

सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) ने अपने वीडियो में आगे कहा, "आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हो? उस महिला ने सेट पर हुए यौन उत्पीड़न के बारे में बात की थी, एक जंग लड़ी और शर्मिंदगी झेली। और अब उससे उम्मीद की जा रही है कि वो अपने दर्द को भूल जाए और शोक जताए। कुछ आवाजें जो उसे निशाना बना रही हैं वो हैं महिला इंफ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर। सच में? एक महिला को नीचा दिखाना आपके लिए कंटेंट है? भारत के #मीटू अभियान के दौरान मैं भी एक परफॉर्मिंग कलाकार रही हूं, मुझे एक नेशनल टीवी रियलिटी शो से हटा दिया गया था। मुझे 19 एपिसोड करने के बाद हटा दिया गया था। मुझे पता है कि आवाज उठाने की एक महिला को क्या कीमत चुकानी पड़ती है। और लोग पूछते हैं कि तुम कोर्ट क्यों नहीं जाती।"

सोना महापात्रा ने अपने वीडियो में आगे कहा कि मौत को कभी भी इंसान के असहज सत्य को नहीं मिटाना चाहिए। आप उस इंसान के निधन पर शोक जाहिर कर सकते हैं, लेकिन आप किसी महिला से ये नहीं मांग कर सकते कि वो आपके हिसाब से अपने इतिहास को बदल दे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article