वायरल न्यूज़

ऐसा बेटा हर किसी को मिले! इस Viral Video ने इंटरनेट की जनता को कर दिया इमोशनल

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में बेटे का अपनी बुजुर्ग मां के लिए प्यार देखकर लोग भावुक हो गए। फिलहाल वीडियो को लोगों की तरफ से भर-भरकर प्यार मिल रहा है।

Image

अपनी मां की तस्वीरें क्लिक करता शख्स (X/@Shibyash_17)

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन इनमें से कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो लोगों के सीधे दिल को छू जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक बेटा अपनी बुजुर्ग मां की तस्वीरें क्लिक करता नजर आ रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है।

ये भी पढ़ें:

मां की फोटो क्लिक करते दिखा बेटा

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला खाली सड़क किनारे खड़ी हैं। जबकि उनका बेटा बड़े प्यार से उनकी फोटोज़ क्लिक कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग महिला का बेटा सिर्फ फोटो ही नहीं ले रहा, बल्कि वह अपनी मां को पोज भी बता रहा है। वह उनकी अलग-अलग एंगल से फोटो ले रहा है। कभी स्माइल करते हुए तो कभी सीधे खड़े हुए, बुजुर्ग अम्मा का बेटा उनके हर एक पल को खास बनाने की कोशिश कर रहा है। फोटो खींचने के बाद वह अपनी मां के पास जाकर उन्हें वे तस्वीरें दिखा भी रहा है। अम्मा भी अपनी तस्वीरों को देख रही हैं।

वीडियो देख भावुक हुए लोग

जैसे ही यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने इसे दबाकर लाइक और शेयर किया। इस वीडियो को सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है। हमने यह वीडियो साइट एक्स पर पोस्ट किए गए शिब्या शर्मा नाम की यूजर के अकाउंट @Shibyash_17 से लिया है। इस वीडियो को अब तक 23 हजार लोगों ने देखा और 1600 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "पहले मां अपने बेटे की यादों को कैद करती थी और आज उनका बेटा उनकी यादों को कैद कर रहा है।" दूसरे ने लिखा, "काश दुनिया का हर बेटा ऐसा हो।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article