वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: तीन अलग-अलग कमरों में पहुंच रही एक पंखे की हवा, कैसे हुआ यह संभव इस Video में देखें

सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देख सकते हैं कि एक स्टैंड फैन को कुछ इस तरह से सेट किया गया है कि उसकी हवा एक साथ तीन कमरों में पहुंच रही है।

Image

जुगाड़ से पंखे को बना दिया मल्टी कूलिंग एयर सिस्टम (Instagram/@the.happymedia)

गर्मी आते ही लोग इससे राहत पाने के लिए तमाम उपाय करने लगते हैं। कोई कूलर खरीदता है तो कोई एसी लगवाता है, लेकिन हर किसी के पास इतना बजट नहीं होता कि वह ये सब खरीद पाए। ऐसे में लोगों के पास जुगाड़ के अलावा कोई दूसरा उपाय नहीं बचता। हाल में सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का ही एक वीडियो (Video) इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बंदे ने मामूली से स्टैंड फैन को कुछ ऐसे मॉडिफाई किया कि वह मल्टी एयर कूलिंग सिस्टम में तबदील हो गया।

ये भी पढ़ें:

मामूली से पंखे को बना दिया मल्टी एयर कूलिंग सिस्टम

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक स्टैंड फैन को कुछ इस तरह से सेट किया गया है कि उसकी हवा एक नहीं बल्कि तीन कमरों तक पहुंच रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पन्नी को पाइपलाइन की तरह बनाकर पंखे में फिक्स कर दिया गया है। जिससे पंखे की हवा उस पन्नी से गुजरते हुए एक साथ तीन-तीन कमरों तक पहुंच रही है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि लोग उस पन्नी वाले पाइपलाइन में लेटे आराम से पंखे की हवा खा रहे हैं।

वीडियो देख लोगों ने की इस जुगाड़ की तारीफ

जुगाड़ के इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @the.happymedia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने इस शानदार जुगाड़ की तारीफ भी की है और कई लोगों ने इसे देसी इंजीनियरिंग का एक नायाब नमूना बताया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये तो देसी एयर कंडीशनर है।" दूसरे ने लिखा, "फिजिक्स का इस्तेमाल कोई इनसे सीखे।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article