वायरल न्यूज़

दिवाली पर कंपनी ने एम्प्लॉइज को दिया ऐसा सरप्राइज, देखते ही सब उछल पड़े, देखें वीडियो वायरल

Viral Video: दिवाली के मौके पर जहां ज्यादातर कंपनियों में कर्मचारियों को मिठाइयां या सोहन पापड़ी का डिब्बा थमा दिया जाता है। वहीं, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने पूरे कॉर्पोरेट जगत में हलचल मचा दी है। एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों की डेस्क पर सरप्राइज के तौर पर रिबन में बंधा हुआ स्मार्टफोन रख दिया।

Image

दिवाली पर धमाकेदार तोहफा (तस्वीर साभार- @financersaab2.0)

Viral Video: दिवाली का त्योहार आते ही कॉर्पोरेट जगत में एक ही चर्चा का विषय होता है कि भाई, तुम्हारी कंपनी ने दिवाली पर क्या दिया? ज्यादातर दफ्तरों में कर्मचारियों को वही घिसा-पिटा सोहन पापड़ी का डिब्बा, क्रॉकरी सेट या फिर काजू-किशमिश का पैकेट थमा दिया जाता है। लेकिन, इस बार इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोहन पापड़ी पाने वाले कर्मचारियों के दिलों पर सीधा 'अटैक' किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कंपनी ने अपने एम्प्लॉइज को कुछ ऐसा गिफ्ट दिया है, जिसकी उम्मीद हर नौकरीपेशा इंसान अपनी कंपनी से करता है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दफ्तर की डेस्क पूरी तरह सजी हुई है और हर एम्प्लॉय के कंप्यूटर और लैपटॉप के बगल में लाल रिबन से बंधा हुआ एक ब्रांडेड स्मार्टफोन रखा हुआ है। जैसे ही कर्मचारी सुबह ऑफिस पहुंचते हैं और अपनी टेबल पर रखा यह कीमती तोहफा देखते हैं, उनकी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सभी कर्मचारी हाथ में अपना-अपना नया स्मार्टफोन लेकर खुशी से झूम रहे हैं और इंस्टाग्राम रील बनाकर अपने इस खास दिवाली गिफ्ट को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहा म्यूजिक और एम्प्लॉइज के चेहरों की चमक यह बताने के लिए काफी है कि इस बार उनकी दिवाली वाकई बेहद खास होने वाली है। देखें वीडियो...

दिवाली में मजेदार गिफ्ट

वीडियो में दिवाली गिफ्ट देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि इन कर्मचारियों का तो दिवाली धमाका हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को financersaab2.0 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 67 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोग इस कंपनी के वर्क कल्चर की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग मजेदार मीम्स और चुटकुलों के जरिए अपना दर्द बयां कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई हमें तो इस बार भी सोहन पापड़ी का डिब्बा और 500 रुपये का वाउचर देकर टरका दिया गया। ऐसी कंपनी में जॉब कैसे मिलती है? एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि ज्यादा खुश मत हो दोस्तों, कंपनी ने तुम्हारा 50 हजार का बोनस काटकर 15 हजार का फोन चिपका दिया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article