फ्लाइट में यात्रियों की सेवा में हाजिर एयर होस्टेस हमेशा इस बात का ध्यान रखती हैं कि उनके प्लेन में आए यात्रियों को कभी भी किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। ऐसे में वे उन्हें खुश और रिलैक्स करने की पूरी कोशिश करती हैं। यात्रियों की सेवा में मौजूद एक एयर होस्टेस का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसने लाखों लोगों का दिल छू लिया।
ये भी पढ़ें:
बुजुर्ग महिला के पैर दबाते हुए नजर आई एयर होस्टेस
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि फ्लाइट के अंदर एक बुजुर्ग महिला फर्श पर बैठी हुई है। महिला के पैरों में दर्द था इसलिए वह नीचे फ्लाइट के फर्श पर बैठकर अपने पैर को दबा रही थी। जब एयर होस्टेस की नजर उस महिला पर पड़ी तो वह खुद को रोक नहीं पाई और उस बुजुर्ग महिला के पास जाकर उनका पैर दबाने लगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एयर होस्टेस धीरे-धीरे उस बुजुर्ग महिला का पैर दबा रही है। जिससे उसे बहुत राहत मिल रही है।
ये भी पढ़ें:
एयर होस्टेस ने कैप्शन में शेयर की यह स्टोरी
इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एयर होस्टेस ने अपने अकाउंट @jenifarvu से शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में एयर होस्टेस ने इसके पीछे की स्टोरी भी शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है कि, "मैं अभी खाना खाने ही बैठी थी कि तभी एक महिला मेरे सामने आकर बैठ गई। मुझे लगा कि वह बस कुछ ही मिनटों के लिए वहां रुकेगी, लेकिन फिर मैंने देखा कि वह अपने पांव और घुटनों को दबा रही थी। साफ दिख रहा था कि उसे बहुत ज्यादा तकलीफ हो रही थी। उस पल, बाकी सब कुछ धुंधला पड़ गया। मैं बस वहां बैठी-बैठी खाना नहीं खा सकती थी। मैंने उससे पूछा कि क्या मैं उसकी कोई मदद कर सकती हूं, और फिर मैंने उसके पैरों की मालिश करना शुरू कर दिया। जिस पल उसने मेरे हाथों को चूमा और अपने दोनों हाथों से मेरे सिर को थामते हुए, पूरी तरह से राहत महसूस करते हुए मेरी तरफ देखा... मैं उनकी भाषा से अनजान थी, लेकिन मैं सिर्फ दो शब्द समझ पाई—"नानरी" और "मां", जिनका मतलब तमिल में "धन्यवाद" और "छोटी बच्ची" होता है। मुझे ऐसा करते देख, मेरे सहकर्मियों ने भी उनकी मदद की।"
वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो (Viral Video) पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। जहां कई लोगों ने उस एयर होस्टेस की तारीफ करते हुए इसे इंसानियत की मिसाल बताया, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि केबिन क्रू के लिए यह काम थोड़ा अलग है। लोगों को इस काम पर कोई आपत्ति ना हो इसलिए एयर होस्टेस ने वीडियो के कैप्शन में यह भी लिखा है कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला था। उन्होंने बस इतना सोचा कि अगर उनकी अपनी मां ऐसी स्थिति में होती, तो वह भी यही करतीं। इसके बाद उन्होंने उन तमाम केबिन क्रू को इंटरनेशनल केबिन क्रू डे विश किया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
