वायरल न्यूज़

Viral Video: शादी की रस्म के दौरान दूल्हे को आया 'कस्टमर' का फोन, फिर जो हुआ देखकर दुल्हन की छूट गई हंसी

Dulha Dulhan Video: दूल्हा फोन उठाने के बाद सिर्फ इतना भर कहता है, 'भइया, आज दुकान बंद है, कल खुलेगी।' यह बात सुनकर वहां मौजूद सारे लोग हंसने लगते हैं। इसके बाद दूल्हा फिर बोलता है, 'कल बताता हूं देखकर' इसका मतलब यह हुआ कि कस्टमर किसी चीज का रेट पूंछ रहा होगा।

Image

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Dulha Dulhan Video: भारत में शादियों के दौरान कुछ ऐसे मोमेंट सामने आते हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स का दिल खुश हो जाता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक बेहद ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक दूल्हा और एक दुल्हन के गृह प्रवेश से जुड़ा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन जब विदाई के बाद अपने ससुराल पहुंची थी तो उसके गृह प्रवेश की रस्म निभाई जा रही है।

वीडियो देखकर आप भी हार बैठेंगे दिल

वीडियो में देखा जा सकता है कि गृह प्रवेश की रस्म के दौरान ही दुकानदार दूल्हे को उसके कस्टमर का फोन आ जाता है। इसके बाद दूल्हा अपने कस्टमर से जो बातें करता है। उसे सुनकर न सिर्फ यूजर्स की बल्कि दुल्हन की भी हंसी छूट जाती है। यह वीडियो देखने में बहुत ही प्यारा है। आप वीडियो में दूल्हे का अंदाज और दुल्हन की हंसी देखकर खुश हो जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गृह प्रवेश के दौरान दूल्हे को मिठाई खिलाई जा रही है। इसी बीच उसका फोन बजता है। देखें वीडियो-

वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा फोन उठाने के बाद सिर्फ इतना भर कहता है, 'भइया, आज दुकान बंद है, कल खुलेगी।' यह बात सुनकर वहां मौजूद सारे लोग हंसने लगते हैं। इसके बाद दूल्हा फिर बोलता है, 'कल बताता हूं देखकर' इसका मतलब यह हुआ कि कस्टमर किसी चीज का रेट पूछ रहा होगा। इसके बाद दूल्हा जवाब देता है, '180' यह सुनकर दुल्हन की हंसी छूट जाती है। वहीं बाकी लोग ठहाका मारकर हंसने लगते हैं। एक महिला इस दौरान यह भी कहती है कि अब लक्ष्मी अंदर जाएगी। इस वीडियो को दुल्हन खुशबू ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article