Viral Video: सनातन संस्कृति में आस्था और तपस्या के कई रूप देखने को मिलते हैं, लेकिन जब कोई भक्त अपनी अगाध श्रद्धा को साबित करने के लिए बेहद कठिन मार्ग चुनता है, तो वह पूरी दुनिया के लिए चर्चा का विषय बन जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिव भक्त की निष्ठा ने लोगों को हैरान कर दिया है। हम बात कर रहे हैं भक्त निहाल सिंह की, जिन्होंने मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर से महाकालेश्वर तक की यात्रा हाथों के बल तय करने का संकल्प लिया है।
वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि भक्त निहाल सिंह किस प्रकार पूरी तल्लीनता और ऊर्जा के साथ अपनी साधना में लीन हैं। उनके बैकग्राउंड में गूंजता गीत- दीवाना हूं महाकाल का, उज्जैन के सरकार का, भोले बाबा मिले हैं, मैं बेटा हूं महाकाल का...दर्शकों के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है। उनकी आंखों में बाबा महाकाल के प्रति अपार प्रेम और चेहरे पर संतोष का भाव उनकी कठिन तपस्या को बयां करता है। हाथों के बल लंबी दूरी तय करना किसी आम इंसान के लिए असंभव सा प्रतीत होता है, इसके लिए गजब की शारीरिक शक्ति के साथ-साथ फौलादी मानसिक दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है। भक्त निहाल सिंह ने साबित कर दिया है कि यदि मन में भगवान के प्रति सच्ची निष्ठा हो, तो हर कठिन से कठिन मार्ग भी आसान हो जाता है। मार्ग में आने वाले लोग जब उनकी इस अनूठी यात्रा को देखते हैं, तो वे अभिभूत हो जाते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं। देखें वीडियो...
भक्ति ने जीता लोगों का दिल
वीडियो देखकर आपका मन भी गदगद हो गया होगा। इतना ही नहीं कई लोग तो बार-बार इस वीडियो को देख रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को vijayi_____bhawa नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। लोग निहाल सिंह की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और उनकी इस मनोकामना की सफलता के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
