वायरल न्यूज़

लंगूर की 'दादागिरी': पीछे से धक्का देकर महिला को कार के सामने गिराया, बाल-बाल बची जान, देखें VIDEO

Viral Video: शिमला के बालूगंज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क किनारे चल रही एक महिला को अचानक पीछे से एक लंगूर ने जोरदार धक्का दे दिया। धक्का लगते ही महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क पर आ रही एक कार के सामने जा गिरी।

Image

लंगूर का हमला

Viral Video: पहाड़ी राज्यों में बंदरों और लंगूरों का आतंक कोई नई बात नहीं है, लेकिन शिमला के बालूगंज से सामने आया हालिया मामला आपके रोंगटे खड़े कर देगा। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक महिला सड़क किनारे सामान्य रूप से चल रही थी, तभी एक उग्र लंगूर ने पीछे से आकर उसे ऐसा धक्का दिया कि महिला सीधे चलती गाड़ी के सामने जा गिरी। इस पूरी घटना का वीडियो पीछे चल रही एक अन्य गाड़ी के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिमला के व्यस्त मार्ग पर लोग और वाहन अपनी गति से चल रहे थे। एक महिला सड़क के किनारे पैदल जा रही थी। तभी अचानक घात लगाए बैठा एक लंगूर पीछे से फुर्ती के साथ आया और उसने महिला को अपने दोनों हाथों से जोरदार धक्का दे दिया। धक्का इतना जोरदार था कि महिला का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और वह संभलने का मौका तक नहीं पा सकी। वह सीधे सड़क पर आगे बढ़ रही एक सफेद रंग की कार के ठीक सामने जा गिरी। वीडियो देखकर किसी की भी सांसें थम सकती हैं। जिस वक्त महिला कार के सामने गिरी, अगर ड्राइवर ने एक सेकंड की भी देरी की होती, तो एक बड़ा और भयानक हादसा हो सकता था। गनीमत यह रही कि कार के ड्राइवर ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगा दिए। कार महिला से महज कुछ इंच की दूरी पर रुक गई। हालांकि, इस अचानक हुए हादसे और गिरने की वजह से महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। देखें वीडियो...

चौंकाने वाला नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। जिसने भी यह नजारा देखा वो हैरान रह गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। लोग एक तरफ जहां ड्राइवर की प्रेजेंस ऑफ माइंड की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शिमला और अन्य पहाड़ी पर्यटक स्थलों पर बंदरों और लंगूरों के आक्रामक स्वभाव को लेकर प्रशासन की चिंता पर सवाल उठा रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article