Funny Video: सोशल मीडिया पर हर दिन तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इसमें से कुछ वीडियो बेहद ही फनी होते हैं। कुछ वीडियो को देखकर हम इग्नोर कर देते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। जबकि कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिसे देखकर हम इग्नोर नहीं कर पाते और उसे सोच-सोचकर बाद में भी हंसते रह जाते हैं। इन वीडियो को देखकर इतनी हंसी आती है कि लोगों का दिन ही बन जाता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो देखकर हंसी छूट जाएगी
यह वीडियो एक शादी से सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक शादी के दावत में खाना खाने पहुंचा है। वह चेयर पर बैठकर मजे से खाना खा रहा होता है। इस बीच उसे दो लड़कियां उसकी तरफ आती दिखाई देती हैं। आप देख सकते हैं कि लड़कियां उस युवक के पास पहुंंचकर उसके साथ कुछ ऐसा कांड कर देती हैं। जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। आप इस वीडियो को देखकर चाहकर भी अपनी खिलखिलाहट नहीं रोक पाएंगे। देखें वीडियो-
वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि दोनों लड़कियों उस लड़के के पास से गुजरती हैं और उसे चंदा मामा दिखाते हुए उसके प्लेट से मिठाई साफ कर देती हैं। आप देख सकते हैं कि लड़कियां एक-एक करके उसकी प्लेट से मिठाई चट कर जाती हैं। इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर funtushlog__20 नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो देखकर यूजर ने कमेंट किया, ‘नज़र हटी दुर्घटना घटी।’
