वायरल न्यूज़

Video: सांवले लड़के को मिली बहुत ही ज्यादा खूबसूरत दुल्हन, लोग बोले- 'सरकारी नौकरी का कमाल'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 26, 2022, 05:00 PM IST

Ajab Gajab Video: आप देख सकते हैं कि जहां दुल्हन काफी ज्यादा सुंदर लग रही है, वहीं दूल्हा सांवले रंग का है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने दूल्हे को अच्छी किस्मत वाला शख्स बताया है। कई लोग यह भी कह रहे हैं कि दूल्हे को इतनी सुंदर दुल्हन इसलिए मिली है, क्योंकि वह सरकारी नौकरी करता है।

Image

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांवले रंग का दूल्हे की खूबसूरत दुल्हन
  • दुल्हन को देखकर लोग रह गए हैरान
  • दूल्हे को लोगों ने कहा 'किस्मतवाला'

Ajab Gajab Video: सोशल मीडिया पर आपको अक्सर हंसी-मजाक वाली और फनी चीजें देखने को मिल जाएंगी। सोशल मीडिया पर वीडियो की शक्ल में दिखने वाली इन फनी चीजों को देखकर लोगों का दिल ही खुश हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को मजा तो आ ही रहा है। इसके साथ ही लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक दूल्हा और एक दुल्हन से जुड़ा हुआ है। दरअसल, इस वीडियो में दूल्हे की दुल्हन बहुत ही ज्यादा सुंदर दिख रही होती है।

दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो

वीडियो जयमाला के बाद का है। जब दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे होते हैं। आप देख सकते हैं कि सफेद रंग के ड्रेस में दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए हैं। इन दोनों के बीच में काफी अंतर नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि जहां दुल्हन काफी ज्यादा सुंदर लग रही है, वहीं दूल्हा सांवले रंग का है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने दूल्हे को अच्छी किस्मत वाला शख्स बताया है। कई लोग यह भी कह रहे हैं कि दूल्हे को इतनी सुंदर दुल्हन इसलिए मिली है, क्योंकि वह सरकारी नौकरी करता है। देखें वीडियो-

वीडियो को funtaap नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'दूल्हा जादूगर है..' वीडियो काफी फनी भी है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपने दूल्हे के साथ काफी खुश नजर आ रही है। वह अपनी आंखों से कैमरामैन की तरफ इशारा भी करती है। उसके एक्सप्रेशन्स से भी साफ पता चल रहा है कि दुल्हन अपनी शादी को लेकर काफी खुश है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article