वायरल न्यूज़

Viral Video: 50 साल बाद फिर बने बच्चे, स्कूल यूनिफॉर्म में स्कूल लौटे 1976 बैच के दोस्त

1976 बैच के दोस्त 50 साल बाद अपने पुराने स्कूल लौटे। स्कूल यूनिफॉर्म, बैग और गिल्ली-डंडे के साथ फिर बने बच्चे। रीयूनियन का भावुक वीडियो वायरल है।

Image

50 साल एक बार फिर से स्कूल पहुंचे सारे दोस्त (Instagram/@rakesh.nagar1712)

कहते हैं कि बचपन की दोस्ती उम्र के साथ कभी पुरानी नहीं होती। समय भले ही इंसान को बड़ा कर दे, जिंदगी में कितनी भी जिम्मेदारियां आ जाएं, लेकिन पुराने दोस्तों के साथ बिताए दिन हमेशा दिल के करीब रहते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा एक स्कूल रीयूनियन का वीडियो इसी खूबसूरत एहसास को दिखा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 1976 बैच के उन दोस्तों का है, जो करीब 50 साल बाद अपने पुराने स्कूल में दोबारा पहुंचे। इतने लंबे समय के बाद जब दोस्तों ने स्कूल की दहलीज पर कदम रखा तो ऐसा लगा जैसे समय अचानक पीछे लौट गया हो।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

स्कूल बैग टांगा और फिर बन गए बच्चे

इंस्टाग्राम पर राकेश नागर ने इस खास रीयूनियन की एक रील (Reel) शेयर की है। वीडियो में पुराने दोस्त स्कूल यूनिफॉर्म जैसी ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने अपने कंधों पर स्कूल बैग टांगा हुआ है, जबकि कुछ के गले में थर्मस भी नजर आ रहा है। स्कूल पहुंचने के बाद सभी दोस्तों ने पुराने दिनों को फिर से जीने की कोशिश की। वे स्कूल के गलियारों में घूमते हैं, क्लासरूम में बैठते हैं और बच्चों की तरह गिल्ली-डंडा खेलते हुए भी नजर आते हैं। इस दौरान दोस्तों के बीच खूब हंसी-मजाक होता है। चेहरों पर उम्र का असर जरूर दिखाई देता है, लेकिन दोस्तों के बीच वही पुरानी शरारत और अपनापन नजर आता है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि इन दोस्तों ने कुछ समय के लिए अपनी उम्र और जिंदगी की सारी जिम्मेदारियां पीछे छोड़ दी हों।

50 साल बाद मिली बचपन की यादें

राकेश नागर ने वीडियो (Video) के कैप्शन में 1976 बैच और अपने बचपन के दोस्तों का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि इतने साल बाद दोस्तों से मिलना ऐसा लगा जैसे समय वापस लौट आया हो। स्कूल में बिताए पुराने दिन अक्सर जिंदगी की सबसे प्यारी यादों में शामिल होते हैं। यही वजह है कि जब ये दोस्त दोबारा उसी स्कूल में पहुंचे तो पुरानी यादें भी ताजा हो गईं।

वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

रीयूनियन का यह वायरल वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसे देखकर कई लोगों को अपने स्कूल और पुराने दोस्तों की याद आ गई। कुछ यूजर्स ने इसे दोस्ती की खूबसूरत मिसाल बताया, तो कुछ लोगों ने कहा कि बचपन के दोस्तों के साथ बिताया समय जिंदगी की सबसे अनमोल यादों में से एक होता है। जबकि इस वीडियो पर कई लोगों का कहना था कि ये दोस्त 50 साल बाद एक-दूसरे से मिले। सबसे खूबसूरत बात यह है कि इतने लंबे समय के बाद भी उनके बीच का अपनापन और बचपन वाली मस्ती कम नहीं हुई। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर हो रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article