बांग्लादेश विमेंस टीम की कप्तान निगार सुल्ताना ने अपने कप्तानी छोड़ने के निर्णय पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्होंने यह फैसला अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए लिया है। निगार ने इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेच बोर्ड को बता दिया था कि वह एशियाई खेलों के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान के रूप में नहीं बने रहना चाहती हैं। पहले ऐसी बात कही जा रही थी कि उन्होंने यह फैसला मुश्किल समय में बोर्ड से पर्याप्त समर्थन न मिलने के बाद लिया, लेकिन अब उन्होंने इस बात से असहमती जताई है।
सेमीफाइनल में भारत से मिली करारी हार के बाद निगार ने कहा 'नहीं, यह बिल्कुल गलत है। एक बल्लेबाज के तौर पर, एक खिलाड़ी के तौर पर, मेरे पास अपने देश और अपनी टीम को देने के लिए बहुत कुछ है। इसलिए मैं उसी पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं, और इसीलिए मैंने यह फैसला लिया। भारत के खिलाफ एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भी बांग्लादेश की बल्लेबाजों का संघर्ष जारी रही। 195 रन के जवाब में टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 81 रन बनाकर आउट हो गई। भारत ने यह मुकाबला 114 रन से अपने नाम किया और फाइनल में जगह बनाई।
मैच के बाद निगार ने स्वीकार किया कि जब आप इस तरह के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हैं तो इस तरह का पतन स्वाभाविक है। थोड़ी बेहतर गेंदबाजी से हम उन्हें कम रनों पर रोक सकते थे। हमने खराब बल्लेबाजी की। उन्होंने यह भी बताया कि जापान में बारिश के कारण उनकी पर्याप्त तैयारी भी नहीं हो पाई। उन्हें अभ्यास के लिए केवल दो दिन ही मिले थे। बांग्लादेश और चीन के बीच होने वाला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में खास क्लब में शामिल हुआ जिम्बाब्वे
अब बांग्लादेश के पास ब्रोंज मेडल जीतने का मौका है। ब्रोंज मेडल मैच के लिए उसे पाकिस्तान से भिड़ना है। यह मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाना है। उन्हें विश्वास है कि उनकी टीम यह मैच जीत सकती है। टी20 प्रारूप में आखिरी बार टीम की कप्तानी करने की तैयारी कर रही उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के खिलाफ हमारा रिकॉर्ड अच्छा है।
