वायरल न्यूज़

Viral Video: बनाया, फेंका और फट से कैच, डोसा वाले के ठेले पर जो खेल दिखा, वह देख आप भी कहेंगे 'वाह! क्या बात है'

कई लोगों को अपने काम का इतना अनुभव होता है कि वे आंखें बंद करके भी अपना काम कर सकते हैं। हाल में एक ऐसे ही अनुभवी शख्स का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

मुंबई के दादर में डोसा का ठेला लगाने वाले दुकानदार और उनके असिस्टेंट का वीडियो हुआ वायरल (X/@Chopsyturvey)

कई लोग अपना घर चलाने के लिए कई तरह के काम करते हैं। कोई मजदूरी करता है तो कोई सड़क किनारे ठेला लगाकर खाने-पीने का समान बेचता है। काम करते-करते उनमें कब इतना परफेक्शन आ जाता है, यह उन्हें भी नहीं पता चलता। धीरे-धीरे इनकी परफेक्शन एक कला में बदल जाती है, जो देखने वालों को हैरान करके रख देती है। हाल में एक ऐसे ही शख्स का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपने काम में इतना पारंगत है कि उसका काम अब काम नहीं बल्कि सर्कस के किसी करतब जैसा लग रहा है।

ये भी पढ़ें:

डोसा बनाते-बनाते दिखा क्रिकेट टैलेंट, स्लिप फील्डर भी यहां फेल

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक डोसा वाला अपने ठेले पर फटाफट डोसा बनाते जा रहा है और उन्हें उठाकर अपने असिस्टेंट के पास फेंकते जा रहा है। डोसा वाले का असिस्टेंट इतना कमाल का है कि वह फटाफट उन सभी डोसे को कैच करता जा रहा है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उसके हाथ में कोई मैग्नेट लगा हुआ है। भले ही डोसा कहीं भी फेंका गया हो, वह शख्स उसे तुरंत कैच कर लेता है। उसके इस टैलेंट को देख हर कोई हैरान है और लोग इस नजारे को देखने के बाद भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

असिस्टेंट की फील्डिंग देख लोग बोले— टीम इंडिया में लो इसे

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को एविएटर अनील चोपड़ा ने अपने एक्स अकाउंट @Chopsyturvey से शेयर किया है। जहां उन्होंने वीडियो के कैप्शन में बताया कि यह कलाबाजी दिखाने वाला शख्स मुंबई के दादर में मुथु डोसा कॉर्नर नाम के डोसे के ठेले पर असिस्टेंट का काम करता है। जिसकी फिल्डिंग देख यकीनन कहा जा सकता है कि उसे टीम इंडिया में लेना चाहिए। इस वायरल वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो (Video) पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां लोग डोसा वाले के इस असिस्टेंट का यह टैलेंट देख हैरान रह गए। कई लोगों का कहना है कि इस आदमी को तो टीम इंडिया में फिल्डिंग के लिए स्लिप फील्डर के तौर पर रखना चाहिए। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने कहा कि भाई के हाथों में मैग्नेट है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article