वायरल न्यूज़

तपती धूप में भी ठंडा-ठंडा कूल-कूल! चिलचिलाती गर्मी के सामने टिक गया यह देसी सुरक्षा कवच, पेंटर के इस आइडिया का Video Viral

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक पेंटर ने तपती धूप से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ किया है कि उसके इस आइडिया की तारीफ करते लोग थक नहीं रहे हैं।

Image

पेंटर ने खुद को धूप से बचाने के लिए लगाया गजब का जुगाड़ (X/@ChapraZila)

Viral Video: भारत एक जुगाड़बाजों का देश है। यहां जुगाड़ लगाने में लोगों का जितना दिमाग चलता है, उतना शायद ही किसी देश के लोगों का चलता होगा। सबसे खास बात तो यह है कि इनका जुगाड़ ऐसा-वैसा नहीं बल्कि बहुत ही काम का होता है। जिससे बड़े-बड़े समस्याओं का भी हल निकल जाता है। हाल में एक ऐसे ही जुगाड़बाज शख्स का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उसका जुगाड़ देख लोग हैरान रह गए।

गर्मी से बचने के लिए शख्स ने लगाया दिमाग

दरअसल, इस शख्स ने तपती धूप औप चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए अपना दिमाग दौड़ाते हुए काफी अनोखा जुगाड़ लगाया। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक इमारत की छत की रेलिंग को पेंट कर रहा पेंटर तपती और चिलचिलाती धूप में भी काम में जुटा हुआ है। असल में इस पेंटर ने चिलचिलाती गर्मी को मात देने के लिए एक गत्ते को काटकर उसे किसी शेड की तरह बना लिया है। जिससे वह तपती धूप से बचा हुआ है और मस्त अपने काम को पूरी शिद्दत के साथ कर रहा है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस अनोखे आइडिया का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे सोशल साइट एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां लोगों ने इस पेंटर के अनोखे आइडिया की खूब तरीफ की है। जैसे एक यूजर ने इस वीडियो (Video) पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये गरीब आदमी है ,लेकिन दिमाग बहुत है।" दूसरे ने लिखा, "यह सिर्फ मुश्किल नहीं, बल्कि शरीर को निचोड़ देने वाली स्थिति है। इस कड़कती धूप में काम करने वालों के संघर्ष को हम कुछ इस तरह देख सकते हैं।" तीसरे ने लिखा, "इस प्रचंड गर्मी में धूप में काम करना कितना मुश्किल है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article