वायरल न्यूज़

Viral Video: शीशे का दरवाजा तोड़कर सैलून में जा घुसा सांड, मचाया ऐसा तांडव कि मच गया त्राहिमाम

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक सांड सैलून में घुसने के बाद जमकर उत्पात मचा रहा है।

Image

सैलून में जा घुसा सांड (X/@restitutorII)

आवारा जानवरों का आतंक आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखने को मिलता है। जहां कभी कोई सांड सड़कों पर उत्पात मचाते दिखता है तो कोई ऐसी जगहों पर चढ़ जाता है, जहां पहुंचना नामुमकीन लगता है। हाल में एक ऐसे ही सांड का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जो एक सैलून में घुसकर उत्पात मचाता दिख रहा है। सांड का वीडियो (Video) इस वक्त खूब वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

सैलून में घुसकर सांड ने मचाया तांडव

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक सैलून में कुछ लोग अपने बाल और दाढ़ी सेट करवा रहे हैं। सैलून के कर्मचारी अपने काम में लगे हुए हैं। तभी अचानक से एक-दो लोग भागते हुए अंदर सैलून में घुसते हैं और अगले ही पल उनके पीछे-पीछे एक गुस्सैल सांड भी सैलून के शीशे का दरवाजा तोड़कर घुस जाता है। सैलून में सांड के घुसते ही वह टाइल्स पर फिसलकर गिर पड़ता है। सैलून के अंदर सांड के घुसने से लोगों की बीच भगदड़ मच जाती है और लोग जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर वहां से भागते दिख रहे हैं। जो जिस स्थिति में बैठा था, वह उसी तरह वहां से भाग निकला। सांड थोड़ी देर तक सैलून में उत्पात मचाता है और फिर वह वहां से निकल जाता है।

ये भी पढ़ें:

पल भर में बदल गया सैलून के अंदर का नजारा

सांड के जाने के बाद सैलून का हाल ऐसे हो जाता है, जैसे वहां कोई तांडव हुआ हो। पल भर में सैलून का नजारा भगदड़ जैसे दिखने लगता है। टूटे हुए शीशे और बिखरी हुई कुर्सियां चारों तरफ दिख रही हैं। सांड के जाने के बाद सैलून में लोग वापस आते हैं और बिखरे समान को सही करने लगते हैं।

तुर्किए का बताया जा रहा है यह वायरल वीडियो (Viral Video)

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @restitutorII नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो (Video) के कैप्शन में बताया गया है कि यह नजारा तुर्किए के इस्तांबुल के किसी सैलून का है। जहां कुर्बानी के लिए लाया गया सांड बचकर भाग निकला और वह इस सैलून में जा घुसा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article