वायरल न्यूज़

मगरमच्छ और हिप्पो में हुई जबरदस्त लड़ाई, 1.6 करोड़ लोगों ने देखा खौफनाक मंजर का यह Video

मगरमच्छ और दरियाई घोड़े की लड़ाई का एक वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि वे दोनों खूंखार जानवर एक-दूसरे के आमने-सामने आ जाते हैं।

Image

मगरमच्छ और हिप्पो के बीच हुई लड़ाई (X/@AMAZlNGNATURE)

पानी में ऐसे कई जीव-जंतु होते हैं, जो बहुत ही अक्रामक और शिकारी स्वभाव के होते हैं। मगरमच्छ और हिप्पो दोनों कुछ इसी तरह के जानवर हैं। जो पानी के सबसे खूंखार शिकारी माने जाते हैं। पानी में शिकार के लिए मगरमच्छ को तो लोग खौफनाक दरींदा मानते ही हैं लेकिन हिप्पो भी खूंखार होने के मामले में कुछ कम नहीं हैं। यूं तो ये अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं लेकिन अगर इन्हें एक बार गुस्सा आ गया तो समझिए इनसे बड़ा काल कोई हो ही नहीं सकता।

एक-दूसरे के आमने-सामने आए मगरमच्छ और हिप्पो

हाल में इन दोनों खूंखार जानवरों का एक वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि ये दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं। जिसके बाद ये दोनों एक-दूसरे पर गरजते और डराते हुए नजर आ रहे हैं। इन्हें देख ऐसा लग रहा है जैसे ये एक-दूसरे को खा ही जाएंगे। जहां मगरमच्छ अपना मुंह खोले उस दरियाई घोड़े को खाने की कोशिश करता नजर आया तो वहीं दरियाई घोड़ा भी अपना बड़ा सा मुंह खोले मगरमच्छ पर ऐसे लपक रहा है जैसे वह उसे निगल ही जाएगा।

ये भी पढ़ें:

आगे जो हुआ वीडियो में चल जाएगा पता

ऐसे में जब मगरमच्छ को इस बात का एहसास हो जाता है कि आज उसने गलती जानवर से पंगा ले लिया है तो ऐसी स्थिति में उसने अपनी जान बचाने में भलाई समझी। दरियाई घोड़ा लगातार मगरमच्छ पर हावी होते जा रहा था और वह मगरमच्छ अपनी जान बचाने के लिए दुम दबाकर भागे जा रहा था। दरियाई घोड़ा उस मगरमच्छ के पीछे उस पर हमला करने के लिए दौड़ता भी है लेकिन तब तक वह मगरमच्छ अपनी जान बचाने में सफल हो जाता है।

वीडियो देख लोगों ने हिप्पो को बताया पानी का सिकंदर

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 1 करोड़ 60 लाख लोगों ने देखा और 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कुछ कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "हिप्पो को अंडरएस्टिमेट करने की गलती ना करे कोई, जब इसे गुस्सा आ जाता है तो यह काल बन जाता है।" दूसरे ने लिखा, "असल में पानी का असली सिकंदर दरियाई घोड़ा ही होता है, मगरमच्छ इसे डरकर भागते रहते हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article