वायरल न्यूज़

पानी के अंदर कछुओं ने बुलाई 'गोल मेज बैठक', झील के इस अद्भुत नजारे का Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर प्रकृति का एक ऐसा नजारा देखने को मिला। जिसे देखने के बादल लोगों के हैरानी का कोई ठिकाना नहीं रहा। इस वीडियो को आप भी जब देखेंगे तो दंग रह जाएंगे।

Image

पानी के अंदर चल रही कछुओं की मीटिंग (X/@naturelife_ok)

प्रकृति अक्सर हमें ऐसे कई नजारे दिखाती है, जिसे देखने के बाद हम हैरान रह जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही अद्भुत नजारा इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की हैरानी का कोई ठिकाना नहीं रहा। इस वीडियो को जिसने भी देखा, उसने अपने दांतों तले उंगली दबा ली।

पानी के अंदर कछुओं ने बुलाई मीटिंग

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक झील में पानी के अंदर कुछ कछुए एक जगह पर एकत्रित हुए हैं। वे कुछ इस तरह के इकट्ठा हए हैं जिससे एक गोलाकार बन गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पानी के अंदर कुछ कछुए गोल घेरा बनाकर खड़े हैं जबकि दो कछुए उस गोल घेरे के बीच में बैठे हैं। कछुओं के इस तरह से एकत्रित होता देख ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने किसी गंभीर मुद्दे पर कोई बैठक बुलाई हो।

बता दें कि वायरल हो रहा यह वीडियो (Video) पुराना है मगर यह एक बार फिर से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग हैरान हो गए है। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @naturelife_ok नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

वीडियो देख हर किसी ने लगाया अपना-अपना अंदाजा

वीडियो (Video) पर कई लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कोई टर्टल फाइट क्लब, या फिर निंजा टर्टल का ऑडिशन चल रहा हो।" दूसरे ने लिखा, "यहां तो इन्होंने गोलमेज सम्मेलन आयोजित कर दिया।" तीसरे ने लिखा, "ये लोग मास्टर ऑगी के बर्थडे की प्लानिंग कर रहे हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article