दुनिया का सबसे बड़ा 'रेलवे कंट्रोल सिस्टम', जो हर रोज लाखों यात्री और सैकड़ों ट्रेनों को करता है हैंडल, गिनीज बुक में दर्ज है इसका नाम

जब भी आप रेलवे स्टेशन पर जाते हैं तो आप देखते होंगे कि अलग-अलग दिशाओं से ट्रेनें आ-जा रही हैं और अलग-अलग प्लेटफॉर्म से होकर गुजर रही हैं। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि भला यह कौन और कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन किस ट्रैक पर जाएगी और किसको कब रोकना और कब चलाना है। यह काम इतना आसान नहीं होता जितना ये हमें दिखता है। इन सभी चीजों को तय करने के लिए बहुत ही बड़ा सिस्टम काम करता है। जिसको संभालना रेलवे स्टेशन के सिस्टम का काम होता है। इसी खास सिस्टम को ऑपरेट करने के लिए एक रेलवे स्टेशन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है, जहां उसे दुनिया के सबसे बड़े रेलवे ब्रेन सिस्टम के होने का खिताब मिला है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा रेलवे स्टेशन है।

Authored by: पंकज यादवUpdated May 31 2026, 09:56 IST
इस रेलवे स्टेशन के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्डImage Credit : IStock01 / 08

इस रेलवे स्टेशन के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

रेलवे स्टेशनों पर खूब भीड़ होती है। जब भी आप स्टेशन जाएंगे, आपको लोगों की भीड़ भागती हुई नजर आएगी। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में बताएंगे, जो इस दुनिया में एक ही जगह पर यात्रियों की भीड़ और लगातार ट्रेनों की आवाजाही को संभालने के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है।

हर रोज हजारों-लाखों यात्रियों और सैकड़ों ट्रेनों को संभालता है यह रेलवे स्टेशनImage Credit : IStock02 / 08

हर रोज हजारों-लाखों यात्रियों और सैकड़ों ट्रेनों को संभालता है यह रेलवे स्टेशन

इतनी भीड़ और ट्रेनों को संभालने की कुव्वत दुनिया के किसी और रेलवे स्टेशन के पास नहीं है। यह दुनिया के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है। जहां रोज लाखों लोगों की भीड़ इस स्टेशन से होकर अपने मंजिल के लिए निकलती है। यहां ट्रेनों की आवाजाही भी लगातार लगी रहती है। इन सबको अच्छे से संभालने के लिए ही इस रेलवे स्टेशन का नाम गिनीज बुक में रिकॉर्ड है।

कौन सा है वह रेलवे स्टेशन?Image Credit : IStock03 / 08

कौन सा है वह रेलवे स्टेशन?

हम जिस रेलवे स्टेशन की बात कर रहे हैं, उसका नाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन है। जो कि भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है। यहां दुनिया का सबसे बड़ा रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम (Route Relay Interlocking System) है। जिस वजह से इस स्टेशन का नाम गिनीज बुक में दर्ज है।

आखिर क्या है रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम?Image Credit : IStock04 / 08

आखिर क्या है रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम?

अब आप सोच रहे होंगे कि ये सिस्टम आखिर होता क्या है? तो चलिए आपको हम इसे बहुत ही आसान भाषा में समझाते हैं। दरअसल, रेलवे में कई ट्रेनें एक साथ अलग-अलग ट्रैक पर चलती हैं। ऐसे में सबसे जरूरी होता है, कौन सी ट्रेन किस ट्रैक पर जाएगी, कौन सी रुकेगी और कौन सी आगे बढ़ेगी। अगर इसमें जरा सी भी गलती हो जाए, तो बड़ा हादसा हो सकता है।

पल-पल लेता है अहम फैसलेImage Credit : IStock05 / 08

पल-पल लेता है अहम फैसले

इन सबको ही संभालने के लिए रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम काम आता है। इसे आप एक तरह का ब्रेन सिस्टम ही समझ लीजिए। जो स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों को कंट्रोल करता है। यह सिस्टम ही तय करता है कि कौन सा सिग्नल कब हरा होगा और किसको कब लाल करना है। साथ ही यह सिस्टम ये भी तय करता है कि कौन सी ट्रेन किस ट्रैक पर जाएगी।

इस रेलवे स्टेशन पर बहुत ही बड़ा है यह सिस्टमImage Credit : IStock06 / 08

इस रेलवे स्टेशन पर बहुत ही बड़ा है यह सिस्टम

बता दें कि यह सब कोई दो-चार बटन दबाने का खेल नहीं है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का यह सिस्टम इतना बड़ा है कि इसमें हजारों स्विच, वायर और कंट्रोल पैनल जुड़े हुए हैं। जिन्हें ऑपरेट करना ही अपने आप में बहुत बड़ी बात है। इसी वजह से इसे दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे ब्रेन सिस्टम भी माना जाता है।

गलती की कोई गुंजाइश नहींImage Credit : IStock07 / 08

गलती की कोई गुंजाइश नहीं

इस ब्रेन सिस्टम की सबसे खास बात यह है कि यह यात्रियों और रेल गाड़ियों की सेफ्टी के लिए बहुत ही सटीक काम करता है। अगर कोई गड़बड़ी होने की संभावना होती है, तो यह अपने आप ही ट्रेनों को रोक देता है। इसका मतलब ये है कि यह सिस्टम ट्रेनों को चलाने के साथ-साथ उनकी सेफ्टी के लिए भी दिन-रात काम करता है।

तकनीकी क्षमता और मजबूत सिस्टम का सबूत है यह रेलवे स्टेशनImage Credit : IStock08 / 08

तकनीकी क्षमता और मजबूत सिस्टम का सबूत है यह रेलवे स्टेशन

भारतीय रेलवे के लिए यह सिस्टम सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि यह उसकी तकनीकी क्षमता और मजबूत रेलवे सिस्टम का सबूत है। जहां एक ही जगह पर सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क को संभालने के लिए पल-पल सही और सेफ फैसले लिए जाते हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की इसी ताकत को देखते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसका नाम अपने किताब के पन्नों में दर्ज किया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!