वायरल न्यूज़

Viral Video: दुल्हन का एक इशारा पाते ही घुटनों पर बैठ गया दूल्हा, यूजर्स बोले- अभी से उंगलियों पर नाचने लगे

Dulha Dulhan Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी गर्दन झुकाकर दुल्हन से जयमाला डालने के लिए आग्रह करता है। हालांकि, दुल्हन अपने दूल्हे के गले में जयमाला नहीं डालती है। आप देख सकते हैं कि वह दूल्हे को कुछ इशारा करती है।

Image

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Dulha Dulhan Video: भारत में शादियों के मौके पर सबसे ज्यादा फोकस दूल्हा-दुल्हन पर होता है। दूल्हा-दुल्हन पर सबसे ज्यादा फोकस जयमाला के ही टाइम होता है। इस दौरान शादी में आए रिश्तेदार और मेहमान दूल्हा-दुल्हन के जयमाला को खूब एंजॉय करते हैं। जयमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन की एक-एक हरकत पर लोग जमकर चीयर्स करते हैं। सोशल मीडिया पर जयमाला से जुड़े वीडियो जमकर वायरल होते हैं। इन वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की हरकतें देखने लायक होती हैं।

वीडियो देखकर आपको भी आएगा मजा

इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो भी जयमाला के समय का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंच चुके हैं और जयमाला का कार्यक्रम निभाया जा रहा है। सबसे पहले दुल्हन को अपने दूल्हे के गले में जयमाला डालना है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी गर्दन झुकाकर दुल्हन से जयमाला डालने के लिए आग्रह करता है। हालांकि, दुल्हन अपने दूल्हे के गले में जयमाला नहीं डालती है। आप देख सकते हैं कि वह दूल्हे को कुछ इशारा करती है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने दूल्हे को घुटने पर बैठने का इशारा करती है। पहले तो दूल्हा थोड़ा पशोपेश में होता है, लेकिन दुल्हन के जिद करने पर वह घुटने के बल बैठ जाता है। इसके बाद दुल्हन अपने दूल्हे को जयमाला पहना देती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि दूल्हा अभी से अपनी दुल्हन के इशारे पर नाचने लगा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article