वायरल न्यूज़

Viral Video: इसे कहते हैं स्वैग...पहाड़ों पर चलती रही गाड़ी, रील बनाता रहा ड्राइवर, देखें शॉकिंग नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर बर्फीले पहाड़ी इलाके का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक टूरिस्ट वैन बिना ड्राइवर के सड़क पर चलती नजर आ रही है। वैन का ड्राइवर स्टीयरिंग छोड़कर बाहर सड़क पर उतर आया और चलती गाड़ी के साथ कदम मिलाकर पंजाबी गाने पर डांस करते हुए रील बनवाने लगा।

Image

रील के चक्कर में जान से खिलवाड़ (तस्वीर साभार- @iNikhilsaini)

Viral Video: सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज बटोरने का जुनून लोगों पर इस कदर हावी हो चुका है कि वे अपनी और दूसरों की जान की परवाह करना भी भूल गए हैं। आमतौर पर आपने लोगों को गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर रील बनाते देखा होगा, लेकिन इंटरनेट पर सामने आए एक ताजा वीडियो ने लापरवाही की सारी हदें पार कर दी हैं। इस वायरल क्लिप में एक टूरिस्ट वैन पहाड़ी रास्ते पर चलती नजर आ रही है, लेकिन ड्राइवर अपनी सीट पर बैठने के बजाय गाड़ी से बाहर उतरकर सड़क पर डांस कर रहा है। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

वायरल हो रहे इस वीडियो में चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ और ठंड का माहौल दिखाई दे रहा है। इसी बीच, एक टूरिस्ट वैन धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है, जिसका ड्राइवर साइड का दरवाजा पूरी तरह खुला है। ड्राइवर सीट पूरी तरह खाली है और ड्राइवर खुद वैन के ठीक बगल में सड़क पर पैदल चलते हुए पंजाबी सिंगर जे स्टार के फेमस गाने 'ना ना ना ना' पर जमकर ठुमके लगा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि काली-सफेद विंटर जैकेट पहने ड्राइवर बेहद बेफिक्र होकर कैमरे की तरफ देखता है, मुस्कुराता है और फिल्मी अंदाज में पोज देता है। वह चलती गाड़ी की रफ्तार के साथ तालमेल बिठाते हुए कभी हाथ उठाकर इशारे करता है, तो कभी सीने पर हाथ रखकर अभिवादन करता है- मानो उसे इस बात का जरा भी अंदाजा न हो कि पहाड़ी रास्ते पर एक छोटी सी चूक कितने बड़े हादसे को दावत दे सकती है। इस पूरे घटनाक्रम का सबसे हैरान करने वाला पहलू वैन के अंदर बैठे यात्रियों का रवैया है। आमतौर पर अगर ड्राइवर ऐसी कोई हरकत करे, तो सवारियों की सांसें अटक जाती हैं, लेकिन यहां नजारा बिल्कुल उलटा है। वीडियो में जब कैमरा वैन के अंदर घूमता है, तो सीट पर बैठे पुरुष, महिलाएं और बच्चे घबराने या ड्राइवर को टोकने के बजाय जोर-जोर से हंसते, तालियां बजाते और अपने मोबाइल फोन से इस स्टंट को रिकॉर्ड करते दिख रहे हैं। सुरक्षा को ताक पर रखकर हर कोई बस इस 'रील' का हिस्सा बनने में मगन नजर आया। देखें वीडियो...

रील के चक्कर में जान से खिलवाड़

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर एक पल के लिए चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में हद है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को iNikhilsaini नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को हजारों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ यूजर ने तीखा सवाल उठाया कि देश में रील्स और वायरल ट्रेंड्स अब सड़क हादसों की सबसे बड़ी वजह बनते जा रहे हैं। उन्होंने लिखा कि चलती गाड़ी के बाहर ड्राइवर रील बना रहा है और अंदर बैठे यात्रियों को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा और अगर कोई अनहोनी हो जाए, तो सारा दोष सरकार और प्रशासन पर मढ़ दिया जाएगा। एक यूजर ने लिखा कि ड्राइवर से ज्यादा गलती उन पढ़े-लिखे टूरिस्ट्स की है, जो उसे रोकने के बजाय उसका हौसला बढ़ा रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article